Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » CCTV में साफ दिखा लड़की को दबोचता एंबुलेंस चालक, अस्पताल में दवाई लेने आई लड़की के साथ छेड़छाड़

CCTV में साफ दिखा लड़की को दबोचता एंबुलेंस चालक, अस्पताल में दवाई लेने आई लड़की के साथ छेड़छाड़

faridabadnews24By faridabadnews24September 11, 2021No Comments3 Mins Read

हिसार के अग्रोहा स्थित प्राइमरी हेल्थ सेंटर में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद युवती ने तो कोई शिकायत नहीं दी लेकिन पीएचसी इंचार्ज ने इस पर एक्शन लिया है।

जानकारी के मुताबिक अग्रोहा स्थित PHC केंद्र पर एंबुलेंस चालक बैठा था, उस वक्त एक युवती दवाई लेने के लिए आई थी। एंबुलेंस चालक ने मौका पाकर युवती को दबोच लिया। लेकिन ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसके बाद युवती ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की लेकिन PHC इंचार्ज को इस बारे में जानकारी मिल गई जिसके बाद PHC इंचार्ज डॉ. संजीव सांवरिया ने घटना का वीडियो देखा और आरोपी एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

Girl Molestation in Hisar

PHC इंचार्ज डॉ. संजीव सावरिया ने बताया कि वह अपने कार्यालय में हेल्थ सेंटर की सीसीटीवी चेक कर रहा था। तब उन्होने देखा कि 28 अगस्त को सुबह करीब 7 बजे एंबुलेंस चालक विजेंद्र ने दवाखाना खोला है।

उस समय एक युवती भी वहां पर आ जाती है, जो वहां दवा लेने के लिए आई है। विजेंद्र उसे दवा देने के बहाने पकड़ लेता है और उसके साथ अश्लील हरकत करता है। जब युवती उससे खुद को छुड़वाकर बाहर जाने लगती है तो वह उसका रास्ता रोकता है। आरोपी विजेंद्र अग्रोहा के पास के गांव किरोड़ी का रहने वाला है।

इसके बाद युवती वहां से रोते हुए बाहर चली जाती है। इंचार्ज डॉ. संजीव के अनुसार, हो सकता है युवती ने किसी डर या परेशानी के कारण घटना के बारे में किसी के आगे जिक्र न किया हो, लेकिन हेल्थ सेंटर में एक एंबुलेंस चालक द्वारा किसी अकेली युवती के साथ इस तरह का व्यवहार करना आपराधिक घटना है। इसलिए पुलिस को शिकायत दी गई है।

वायरल वीडियो में एंबुलेंस चालक बिजेंद्र नाबालिग को दवा देने के बहाने दवा स्टोर में बुलाकर गले लगाने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है।

डॉ. संजीव ने बताया कि वह घटना के दिन बाहर थे। 30 अगस्त को अस्पताल आने पर उन्होंने दवा स्टोर की सीसीटीवी वीडियो को देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद स्टाफ से इस बारे में पूछताछ की। अभी नाबालिग मरीज का पता नहीं चल पाया है कि वह कहां की रहने वाली थी। अग्रोहा पुलिस ने पोक्सो एक्ट और 354 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

इंचार्ज डॉ. संजीव सांवरिया के अनुसार आरोपी विजेंद्र इससे पहले भी एक लड़की के साथ इसी तरह की गलत हरकत कर चुका है, जिस बारे में अस्पताल में शिकायत भी आई थी, लेकिन आरोपी सुबूतों के अभाव में बच गया था।

Ambulance driver caught the girl clearly visible in CCTV faridabadnews faridabadnews24 molested the girl who came to the hospital to take medicine
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.