
अमृतसर : अमृतसर में बीते दो दिनों से जोरदार बारिश कोहराम मचा रही है। पूरा शहर जल-मग्न हो गया है। लगातार हुई बारिश के कारण पुराने घरों का बहुत नुक्सान हो रहा है। लोहगढ चौक में स्थित हिंदुस्तान बस्ती के 45 साल पुराने 3 घरों की छतें बारिश और बिजली कारण छत टूट गई और किसी में दरारें आ गई।
सुबह 5:00 बजे से शुरू हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों में पानी भर गया। लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही है। बारिश का पानी लोगों के घरो और दुकानों के साथ-साथ अस्पतालों में भी दाखिल हो गया है। सिवरेज व्यवस्था की असफलता कारण भी कई परेशानियां सामने आ रही हैं। सड़कों पर खडे़ दो फुट पानी में लोगों के वाहन खराब हो रहे है।
