Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 24 घंटे में ‘Dengue’ के 263 नए मरीज, बुखार से तप रहा UP

24 घंटे में ‘Dengue’ के 263 नए मरीज, बुखार से तप रहा UP

faridabadnews24By faridabadnews24September 12, 2021No Comments3 Mins Read

लखनऊ: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बीच अब उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार और डेंगू कहर बरपा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या और मौत के आकड़े प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इसके प्रकोप से सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हो रहे हैं और मरने वालों की संख्या में भी इनकी बढ़ोतरी अधिक है। वहीं अगर फिरोजाबाद की बात करें तो हालात बेकाबू हो गए हैं। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर प्रदेश भर में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें 170 अकेले फिरोजाबाद से संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही यहां 5 मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। यहां अधिकतर अस्पतालों में वार्ड फुल हो गए हैं। आलम यह है कि एक बेड पर दो से तीन मरीजों को भर्ती किया गया है।

यूपी में डेंगू के नए स्ट्रेन D-2 का कहर, अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था
बता दे कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने खुलासा किया है कि यूपी में डेंगू का नया स्ट्रेन-डी-टू पाया गया है। वहीं इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में 1 जनवरी से यानि की 9 महीने में अब तक डेंगू के 1900 मरीज सामने आए हैं। वहीं बढ़ते मरीज और मौत के आकड़े को देखत हुए यूपी सरकार के निर्देश पर प्रभावित जिलों में लखनऊ की एक्सपर्ट टीम का दौरा कर चुकी है। सरकार ने सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। अस्पतालों में इलाज की मुफ्त व्यवस्था की गई है। बुखार के मरीजों का घर-घर सर्वे किया जा रहा है।

ICMR ने जारी किया अलर्ट
ICMR के अनुसार, फिरोजाबाद जिले में अधिकांश मौतें डेंगू के डी-2 स्ट्रेन से हुई हैं। इस स्ट्रेन के कारण रक्त रिसाव होता है जो जानलेवा साबित हुआ है। इस स्ट्रेन के ज्यादातर मरीज फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में पाए गए हैं।

लखनऊ के 23 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
वहीं मामले को देखते हुए सरकार ने डेंगू की जांच, दवा और इलाज फ्री करने के दावे कर रही है। फिरोजाबाद, मथुरा में बेड बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी डेंगू वार्ड में बेड फुल होने पर कोरोना वार्ड को सेनेटाइज कर मरीजों को भर्ती करने का निर्देश दिया गया हैं। शुक्रवार को लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग और मलेरिया विभाग की टीम ने क्षेत्र के 1381 घरों में सर्वे किया। इसमें 23 घरों में डेंगू के लार्वा मिले।

गाजियाबाद में 2 बच्चों की मौत, 5 गंभीर
गाजियाबाद में शुक्रवार को बुखार से 2 बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिले में पिछले 4 दिनों में हुए सर्वे के अनुसार, बुखार के एक हजार मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के 72, मलेरिया के 10 और स्क्रब टाइफस के 24 केस मिल चुके हैं।

फिरोजाबाद में 4 बच्चों समेत 5 की हुई मौत
बीते 24 घंटे में फिरोजाबाद में हुई 5 मौतों में भी 4 बच्चे शामिल हैं जिनकी उम्र 13 साल से कम हैं। वहीं मरने वाले में यश (5) पुत्र अनिल कुमार नगला मवासी, वैष्णवी (10) पुत्री अशोक एका, अंशू (8) पुत्र सोनू राजा का ताल, अनुष्का (12) पुत्री गिरीश निवासी दन्नाहार मैनपुरी, उर्मिला (50) पत्नी एबरन सिंह नगला भगवंत।

263 new patients of 'Dengue' in 24 hours faridabadnews faridabadnews24 UP is burning with fever
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.