Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ग्रामीणों को डेंगू की आशंका, बुखार से आठ बच्चों की मौत, दर्जनों अभी भी बीमार

ग्रामीणों को डेंगू की आशंका, बुखार से आठ बच्चों की मौत, दर्जनों अभी भी बीमार

faridabadnews24By faridabadnews24September 13, 2021No Comments3 Mins Read

पलवल : हथीन विधानसभा के गांव चिल्ली में रहस्यमयी बुखार के कारण पिछले 10 दिनों में आठ बच्चे काल के गाल में समा चुके हैं। ग्रामीण हो रही मौतों को डेंगू बुखार के कारण बता रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू बुखार से मौतों की पुष्टि नहीं की है। गांव में हुई बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव की सुध ली है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं तथा बुखार से पीड़ित लोगों की बच्चों की डेंगू और मलेरिया की जांच की जा रही है।

उपमंडल के चिल्ली गांव में बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। गांव के दर्जनों बच्चे बुखार की चपेट में हैं। बच्चों के अलावा बड़ों में बुखार के मरीज हैं। इतना ही नहीं दस दिनों में आठ बच्चों की मौत बुखार के चलते हो गई। पिछले कई दिनों से बुखार के मरीजों की संख्या गांव में बढऩे लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि बुखार के कारण प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिनकी रिकवरी न होने पर मौतें हुई हैं। ऐसा अक्सर डेंगू बुखार में ही होता है। उनका कहना है कि अगर समय रहते स्वास्थ्य विभाग गांव की सुध ले लेता तो बच्चों को मौत से बचाया जा सकता था।

वहीं स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स कम होना आम बात है। वहीं गांव के सरपंच नरेश कहना है कि पिछले 10 दिनों में बुखार के कारण गांव में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है और करीब 50 से 60 बच्चे अभी भी बुखार की चपेट में हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

बता दें कि गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की उपेक्षा व गांव के लोगों की नादानी के कारण फैल रही बुखार की बीमारी बड़ा कारक हो सकती है। चार हजार की आबादी के इस गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी सालों-साल तक नहीं आते, जिससे लोग जागरूक हो सकें। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की पाइप लाइनों से रबड़ की पाइप डालकर घरों में लगाई हुई हैं। ये लाइनें दूषित पानी से होकर गुजरती हैं, जिससे घरों में सप्लाई के साथ दूषित जलापूर्ति होती है। गलियों में साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं, गलियों में मच्छर पनप रहे हैं। जिसका न प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम हुए न ही ग्रामीण सफाई व्यवस्था के लिए आगे आ रहे हैं। नतीजतन लोगों को बीमार होने पर डाक्टरों पर इलाज के लिए भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव की आबादी चार हजार के करीब है। चिल्ली गांव में कोई स्वास्थ्य केंद्र नहीं। गांव का एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटावड़ चार किलोमीटर दूर हैं। जिस कारण बीमार होने पर ग्रामीण सरकारी अस्पतालों की बजाए झोला छाप डॉक्टरों पर इलाज कराना पसंद करते हैं। गांवों में जागरूकता के लिए जाने वाली विभाग की टीमें कभी गांव में जाती ही नहीं।

वहीं मौके पर पहुंचे एसएमओ डॉ. विजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए सफाई बेहद जरूरी है। दौरे के दौरान उन्होंने वहां पर गंदगी देखी है। दूषित पानी जल जनित रोगों के लिए हानि कारक है। गांव में घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की जा रही है। गांव के सरपंच के घर पर उनके द्वारा एक ओपीडी भी शुरू करा दी गई है। जहां लोगों की मलेरिया, डेंगू और कोरोना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में टीम को पानी मे मच्छरों के लार्वा मिले हैं। हालांकि गांव में हुई बच्चों की मौतें डेंगू से हुई है, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

dozens still ill eight children died of fever faridabadnews faridabadnews24 Villagers fear dengue
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.