Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें आज क्या खास करने वाले हैं प्रधानमंत्री, PM Narendra Modi का 71वां जन्मदिन आज

जानें आज क्या खास करने वाले हैं प्रधानमंत्री, PM Narendra Modi का 71वां जन्मदिन आज

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2021No Comments2 Mins Read

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का आज 71वां जन्मदिन है. इस मौके पर बीजेपी (BJP) देशभर में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी. आज के दिन नमो ऐप पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से संबंधित एक प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम से पर एक ऑप्शन जोड़ा गया है. जिसके जरिए लोग ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा जैसे कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं. लोगों से अपील की गई है कि वो जन्मदिन के शुभकामना संदेश के साथ देश की सेवा करने का प्रण लें.

खास बात ये है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने 71वें जन्मदिन को आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे.

सेवा और समर्पण अभियान की शुरुआत

बीजेपी दिल्ली मुख्यालय पर ‘सेवा और समर्पण अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत करेगी. ये कार्यक्रम 7 अक्टूबर तक चलेगा. 7 अक्टूबर को ही प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक सफर के बीस साल भी पूरे हो रहे हैं. साथ ही बीजेपी युवा संगठन आज के दिन रक्तदान शिविर लगाएगा. इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे, सेवा कार्य करेंगे. मोर्चे व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे. 

इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. मेडिकल सेल इसका समन्वय करेगा. युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे. जबकि, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे. वहीं पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय व वृद्ध आश्रम में जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे.

किसानों को करेंगे सम्मानित

सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा. कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा.

faridabadnews faridabadnews24 Know what the Prime Minister is going to do today PM Narendra Modi's 71st birthday today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.