
आजकल लोग सांस लिए बिना रह सकते है लेकिन स्मार्टफोन के बिना नहीं। हर दिन नई तकनीक और एडवांस्ड फीचर्स के स्मार्टफोन लॉन्च होते है। एक तरफ एंड्रॉयड मोबाइल को पसंद किया जाता है तो दूसरी तरफ एप्पल आईफोन को लेकर लोगों की दिवानगी भी कुछ कम नहीं।एंड्रॉयड मोबाइल खरीदना थोड़ा आसान है लेकिन आईफोन खरीदना सब के बस की बात नहीं। क्योंकि आईफोन की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम आदमी की रसोई का कई महीने का राशन आ जाए। लेकिन फिर भी लोग आईफोन को खरीदना पसंद करते हैं।ऐसे में कई बार ये सवाल जरुर सामने आता है कि आखिर आईफोन में ऐसा क्या है जिसकी वजह से इनकी कीमत इतनी ज्यादा रखी जाती है। आज हम इस राज का खुलासा करने जा रहे हैं।
आईफोन बनाने वाली एप्पल कंपनी टेक्नोलॉजी पर आधारित दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। आईफोन को सबसे लग्जरी डिवाइस है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईफोन को बनाने में काफी कम खर्च आता है लेकिन कीमत लागत से दोगुनी ऊंची होती है।
क्यों महंगा होता है आईफोन ?
आईफोन महंगा होने की कई वजह है लेकिन जो सबसे खास है वो है इसका डिजाइन और फीचर्स। इसमें OLED डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और पतले बेजेल्स जैसे कई शानदार फीचर्स होते हैं। और इसक डिजाइन सबसे अलग और शानदार होता है।एंड्रॉयड के मुकाबले आईफोन का हार्डवेयर ज्यादा फास्ट और लेटेस्ट होता है। क्योंकि कंपनी इसमें अपना खुद का बनाया प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम IOS इस्तेमाल करती है। यहीं नहीं आईफोन को बनाने के लिए कई पार्ट में सोने चांदी का इस्तेमाल किया जाता है।
इन सब के बाद आईफोन मॉडल के साथ ड्यूटी और टैक्स भी शामिल होते है। जिसकी वजह से इसकी कीमत ज्यादा होती है। हाल ही में एप्पल का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईफोन 13 लॉन्च किया गया। एप्पल ऑनलाइन को स्टोर, ई-कॉमर्स साइट्स और ऑफलाइन चैनलों से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।कंपनी ने आईफोन 13 के साथ आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया है। ये चारों नए आईफोन 24 सितंबर से भारत में भी उपलब्ध हो जाएंगे। कीमत की बात करें तो आईफोन 13 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होकर 1,29,900 रुपये तक है।
आईफोन 13 मिनी स्मार्टफोन की कीमत 128जीबी में 69,900 रुपये है। 256जीबी की कीमत 79,900 रुपये है, 512 जीबी में 99,900 रुपये है। वहीं आईफोन 13 की कीमत 128जीबी स्टोरेज के लिए 79,900 रुपये, 256जीबी के लिए 89,900 रुपये और 512जीबी विकल्प के लिए 1,09,900 रुपये से शुरू होती है।इसके अलावा आईफोन 13 प्रो सीरीज 128 जीबी की कीमत 1,19,900 रुपये है। इसके बाद 256जीबी में 1,29,900 रुपये, 512जीबी में 1,49,900 रुपये और 1टीबी में 1,69,900 रुपये रखी गई है। आईफोन 13 प्रो मैक्स की कीमत 128जीबी स्टोरेज में 1,29,900 रुपये, 256जीबी में 1,39,900 रुपये, 512जीबी में 1,59,900 रुपये से शुरू होती है।
बता दें कि इनमें सबसे महंगा आईफोन 13 प्रो मैक्स का 1टीबी वर्जन है, जिसकी कीमत 1,79,900 रुपये रखी गई है। इसके फीचर्स की बात करें तो आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी में एक छोटा नॉच शामिल है, जो बड़ी डिस्प्ले के साथ है।इसमें नॉच 20 प्रतिशत छोटा है और नया सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले 28 प्रतिशत ब्राइटर है, जिसमें 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। आईफोन 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा आईफोन 13 स्पोर्ट्स एक नया ए 15 बायोनिक चिपसेट को स्पोर्ट करता है।
