Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़ी खबर: श्मशान घाट से अस्थियां चोरी मामले में खुलासा

बड़ी खबर: श्मशान घाट से अस्थियां चोरी मामले में खुलासा

faridabadnews24By faridabadnews24September 20, 2021No Comments2 Mins Read

हरियाणा : हिसार में श्मशान घाट से अस्थियां चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उसे रात को आवाजें सुनाई देती है जिसमें कोई कहता है मुझे आजाद करवाओ, मेरी अस्थियां गंगा में विसर्जित करो।

आरोपी युवक की पहचान कैमरी रोड स्थित माल कॉलोनी निवासी अनिल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक की सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी जिसमें वह अस्थियां चोरी करके जा रहा था। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि उसे रात के समय आवाज आती थीं। उसे आवाजें आती थीं कि मुझे यहां से आजाद करवाओ। मेरी अस्थियां गंगा में विसर्जित करो। अनिल ने बताया कि इसी कारण वह परेशान था। इस परेशानी के कारण ही उसने अस्थियां चोरी कीं।

अनिल ने बताया कि जब वह अस्थियां चोरी कर गंगा में विसर्जित करने जा रहा था तो उसे फिर आवाज आई कि इन अस्थियों को बालसमंद नहर में विसर्जित कर दे। अनिल ने बताया कि उसने ये अस्थियां वहां विसर्जित की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में उसकी शादी हुई थी। उसका एक बच्चा है। कुछ समय बाद पत्नी ने उससे दूरी बना ली और वह अब चंडीगढ़ में रह रही है। पत्नी और बच्चे से दूर होने के कारण मानसिक रूप से परेशान है। बालसमंद नहर में पानी कम होने के कारण अस्थियां विसर्जित नहीं हो सकीं। अस्थियां बालसमंद नहर से बरामद हो गई हैं।

पटेल नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसकी माता का 12 सितंबर को देहांत हो गया था। पटेल नगर स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार करवाकर 15 सितंबर को अस्थियां एकत्रित कर एक प्लास्टिक बॉक्स में रखकर श्मशान घाट में बने लॉकर में रखी थीं।  रविवार सुबह जब वह वहां पर अगरबत्ती जलाने के लिए गया तो अस्थियां गायब मिलीं। इसके बारे में उसने श्मशान घाट के चौकीदार बंटी व सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी ने लॉकर को तोड़कर वहां से अस्थियां चोरी की थीं।

Big news: Revealed in the case of theft of ashes from the crematorium faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.