
भारतीय प्रशासनिक सेवा विभाग में देश का हर युवा जाना चाहते है। लेकिन वो ये भी जानते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा सबसे मुश्किल परीक्षा होती है। सिविल सेवा परीक्षा में हर साल लाखों युवा हिस्सा लेते हैं लेकिन कामयाबी हर किसी के नसीब में नहीं होती। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते है जो पहले प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसी ही होनहार अधिकारी है गरिमा अग्रवाल। जो पहले प्रयास में आईपीएस और दूसरे प्रयास में आईएएस चुनी गई। गरिमा मध्यप्रदेश के खरगोन की रहने वाली है।गरिमा ने पहले प्रयास में आईपीएस की रैंक हासिल की थी लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का था। इसके लिए उन्होंने दोबारा प्रयास किया और आईएएस बनने का सपना पूरा किया। गरिमा ने अपनी पढ़ाई खरगोन के सरस्वती विद्या मंदिर से थी। बचपन से वह पढ़ाई में बहुत तेज थी।
तभी तो स्कूल लाइफ से लेकर यूपीएससी सिविल सेवा तक जिस क्षेत्र में उन्होंने कदम रखा, वहां सफलता हासिल की। यूपीएसपी की सिविल सेवा परीक्षा देने के पहले गरिमा आईआईटी हैदराबाद से ग्रेजुएशन कर चुकी हैं।गरिमा ने दिल्ली नॉलेज ट्रेक को दिए एक साक्षात्कार में अपने आईआईटी से लेकर आईपीएस और फिर आईएएस बनने का सफर तय किया है। गरिमा यूपीएससी सीएसई परीक्षा में पहली बार 240वीं रैंक हासिल कर आईपीएस अधिकारी बनी थीं।इसके बाद साल 2018 में उन्होंने 40वीं रैंक हासिल की और आईएएस ऑफिसर बनी। इसके बाद उन्होंने 2019-2020 में एलबीएस अकादमी, मसूरी में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। गरिमा अग्रवाल अभी तेलंगाना में प्रशिक्षण के लिए सहायक जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को टिप्स देते हुए आईएएस गरिमा ने कहा कि सबसे पहले तो इस बात को दिमाग में रख लें कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार की तैयारी अलग-अलग न करके संयुक्त तौर पर करनी चाहिए।यूपीएससी प्री परीक्षा में आने वाले प्रश्न भी कई बार मुख्य परीक्षा में आ जाते हैं। इसीलिए रिवीजन करना जरूरी है। सिर्फ बहुत सारा स्टडी मटैरियल जुटाने से ही सफलता नहीं मिलती, उसे पढ़ना होता है। याद करना होता है। मॉक टेस्ट देने चाहिए। साथ ही साथ आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस कर स्पीड भी बढ़ाएं।वो बताती हैं कि सबसे पहले प्री की परीक्षा को टारगेट बनाना चाहिए। और जिन विषयों में नंबर कम आते है उनकी अलग से प्रैक्टिस करें। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी धैर्य और निरंतरता है।
