Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस बात का हो सकता है संकेत, मुरझा जाए तुलसी का पौधा तो हो जाएं सतर्क

इस बात का हो सकता है संकेत, मुरझा जाए तुलसी का पौधा तो हो जाएं सतर्क

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हिंदू धर्म से में तुलसी के पौधे को देवतुल्य माना जाता है। कुछ लोग आंगन में तुलसी का पौधा भी जरूर लगाते हैं, ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे और पॉजिटिव एनर्जी आए। मगर, इसका ख्याल बाकी पौधों से थोड़ा अलग तरीके से रखा जाता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तुलसी का प्लांट घर में लगा है तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है…

सिर्फ मिट्टी में न लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे में ज्यादा पानी डालने से वो खराब हो जाता है। ऐसे में तुलसी का पौधा 70% मिट्टी और 30% रेत में लगाएं। इससे वो बारिश के मौसम में भी खराब नहीं होगा।

नेचुरल खाद का इस्तेमाल

तुलसी का पौधा उगाने के लिए गाय के गोबर से बनी खाद का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि तुलसी हमेशा थोड़ा गहरा और चौड़ा गमले में लगाएं। इससे पौधा जल्दी बढ़ेगा और हर मौसम में हरा-भरा भी रहेगा।

ऐसे दें जल

तुलसी को जल देने के लिए कांसे के लौटे का इस्तेमाल करें। साथ ही महिलाएं शाम के समय तुलसी के सामने दीया जरूर लगाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुलसी को खराब होने से कैसे बचाएं?

1 लीटर पानी में 1 चम्मच नमक मिलाकर पौधे की पत्तियों व मिट्टी पर छिड़कें। इससे पौधा हरा-भरा रहेगा और खराब नहीं होगा।

तुलसी पत्तियों के मुरझाने पर करें ये काम

अगर तुलसी का पौधा सूख चुका हो तो उसे घर में न रखें। इसे किसी मंदिर या पवित्र नदी में विसर्जित कर दें क्‍योंकि सूखी हुई तुलसी घर के लिए अशुभ होती है। यह भविष्य में होने वाले किसी संकट का संकेत हो सकता है।

तुलसी रखने की सही दिशा

तुलसी के पौधे को ना सिर्फ मां लक्ष्मी माता का स्वरूप माना जाता है बल्कि यह विष्णु को भी बेहद सर्वप्रिय है। वास्तु के अनुसार, इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ होता है। इसके अलावा तुलसी को भूलकर भी पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिशा में ना लगाएं।

तुलसी की पत्तियां तोड़ते समय ना करें ये गलतियां

– कभी भी रविवार, अमावस्या, द्वादशी और चतुर्दशी पर तुलसी तोड़ने की भूल ना करें। अगर पत्तियों की ज्यादा जरूरत हो तो उन्हें तोड़ने से पहले पौधे को हिला लें।

– वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के बाद भी तुलसी तोड़ना अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, राधा रानी का रुप मानी जाने वाली तुलसी सांयकाल के समय माता लीला करती हैं।

– खींचकर या नाखूनों से तुलसी तोड़ना भी वर्जित माना जाता है।

-शास्त्रों के अनुसार, तुलसी एक वृक्ष नहीं बल्कि राधा रानी का अवतार हैं। ऐसे में इसकी पत्तियों को चबाएं नहीं बल्कि जीभा पर रख कर चूसें।

news source : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 if the Tulsi plant withers India News then be alert This may be a sign Tulsi plant then be alert
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.