Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दौड़ा दौड़ा कर पीटा BJP सांसद को, वीडियो हुआ वायरल

दौड़ा दौड़ा कर पीटा BJP सांसद को, वीडियो हुआ वायरल

faridabadnews24By faridabadnews24September 28, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गरीब कल्याण मेला में पहुंचे भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के समर्थकों ने पीट दिया। दोनों के समर्थकों में भी जमकर मारपीट हुई। सांसद के कपड़े भी फाड़ दिए गए। पथराव कर सांसद की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह सांसद को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला। घंटेभर चले बवाल में प्रमोद तिवारी के साथ भी धक्कामुक्की हुई। इस अफरातफरी में विधायक आराधना मिश्र (मोना) का मोबाइल फोन गायब हो गया। इस मारपीट में भाजपा और कांग्रेस के कई समर्थकों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर ब्लॉक पर तीन थानों की फोर्स तैनात कर दी। बवाल की वजह से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। 

सांगीपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। इसमें जारी हुए प्रोटोकॉल के मुताबिक सांसद संगमलाल गुप्ता को बतौर मुख्य अतिथि दोपहर एक बजे वहां पहुंचना था लेकिन वह देर से पहुंचे।  इस बीच कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी एवं उनकी बेटी रामपुरखास विधायक आराधना मिश्र (मोना) लगभग 2 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं। समर्थक नारेबाजी करते हुए उन्हें मंच तक ले गए। इसी के ठीक पांच मिनट बाद सांसद संगमलाल गुप्ता पहुंचे तो उनके समर्थक भी नारेबाजी करते हुए उन्हें मंच तक ले गए। 

इसी से माहौल गरमा गया और दोनों के समर्थकों ने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। अगले ही पल समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। प्रमोद तिवारी से धक्कामुक्की हुई और आराधना मिश्र का मोबाइल फोन गायब हो गया। मारपीट से सभागार में भगदड़ मच गई। सब जान बचाकर बाहर भागे। इसके बाद सभागार में किसने किसको पीटा यह कोई नहीं देख पाया।  अफरातफरी के बीच लंगड़ाते हुए फटे कपड़ों में सांसद संगमलाल गुप्ता सभागार से बाहर आए तो समर्थकों ने उन्हें वहां से निकालने की कोशिश की। इस पर उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। हाथ में ईंट-पत्थर लेकर लोगों ने उनके काफिले को काफी दूर तक दौड़ा लिया। सांसद ने अपने साथ मारपीट के अलावा एक इंस्पेक्टर को भी पीटे जाने का आरोप लगाया।

news Source :  chopaltv

BJP MP Sangamlal BJP MP was beaten up by running faridabadnews faridabadnews24 India News UP's Pratapgarh District News video went viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.