
मिथलेश मिश्रा / फरीदाबाद न्यूज़ 24 : Women’s power संस्था के द्वारा 1 और अभियान शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान जिसके तहत आस पास के सभी सरकारी स्कूल और पार्को में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा जिसकी शुरूआत आज सेक्टर 23 के सरकारी प्राइमरी स्कूल से की गई वहां सभी बच्चों को गंदगी से होने वाली डेंगू ,मलेरिया जैसी बीमारी के बारे में समझाया और उन्हें बताया गया कि अपने आस पास सफाई रखनी चाहिए कुछ भी खा कर इधर उधर नहीं डालना चाहिए सीधा कूड़ेदान में डालना चाहिए इन सब बातों पर चर्चा की गई आज वुमेंस पावर की टीम से प्रेसीडेंट चांदनी आजाद अली का कहना है कि हम लगातार यही प्रयास करेंगे कि हमारा भारत हमारा शहर स्वच्छ हो सके स्वच्छ बन सके और हमारी इसमें पूरी भागीदारी रहेगी इस कार्य में मुख्य भूमिका रही डौली कपूर, अमन शर्मा ,मिली ,इंदु शर्मा कल्पना ,श्वेता अनु चौधरी मौजूद रहे l
