
Success Story IPS Manoj Sharma- 12वीं फेल बना IPS अफसर, ऑटो चलाने से लेकर भिखारियों संग गुजारी है रातें, पढिये सफलता की कहानी IPS Manoj Sharma Success Story – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा एग्जाम 2020 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में कुल 761 उम्मीदवारों को सफलता हाथ लगी है। वहीं लाखों उम्मीदवारों को निराशा का सामना करना पड़ा। अक्सर असफल होने के बाद कई लोग निराश होकर बैठ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस ऑफसर की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने कई बार हार का सामने करने के बावजूद मेहनत के रास्ते को नहीं छोड़ा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं 2005 बैच के आईपीएस मनोज शर्मा की। इनके संघर्ष की कहानी आपको हर निराशा से बाहर निकालकर मेहनत करने के लिए प्रेरित करने वाली है।
12वीं की परीक्षा में हुए फेल-
आपको यह जानकर हैरानी होगी की आज आईपीएस का पदभार संभालने वाले मनोज शर्मा ने 9वीं और 10वीं की परीक्षा थर्ज डिविजन से पास की थी और 12वीं की परीक्षा में तो वह फेल ही हो गए थे। 12वीं में फेल होने के बाद मनोज अपने भाई के साथ ऑटो चलाने लग गए थे। इसी दौरान उनके साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसने उन्हें यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित कर दिया।
एक घटना ने बदल दी जिंदगी-
एक बार पुलिस ने मनोज शर्मा का ऑटो पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें पता चला कि एसडीएम से बात कर ऑटो को छुड़ाया जा सकता है। वे एसडीएम के पास गए लेकिन उनसे ऑटो छुड़ाने की बात न कर सके। मनोज ने एसडीएम से ही पूछ डाला की एसडीएम बनने के लिए क्या करना पड़ता है। बस फिर क्या था, मनोज पर एसडीएम बनने का जुनून सवार हो गया।
भिखारियों संग बिताई रात-
एसडीएम की परीक्षा की तैयारी के लिए मनोज ग्वालियर आ गए। पैसों की कमी के चलते वे मंदिर में बिखारियों संग सोते थे। लाइब्रेरी में काम करते समय उन्होंने कई विचारकों को पढ़ा। जिसके बाद उन्हें लगा कि वे एसडीएम से भी बड़ी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। इसके बाद वे यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
तीन बार असफलता का किया सामना-
यूपीएससी की तैयारी करने के लिए मनोज दिल्ली आ गए। यहां अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने कुत्तों को टहलाने की नौकरी की। इसी दैरान उन्होंने तीन बार यूपीएससी की परीक्षा दी लेकिन उन्हें तीनों बार असफलता हाथ लगी। चौथी कोशिश में उन्हें 121वां रैंक हासिल हुआ और वे आईपीएस अफसर बन गए।
मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर हैं मनोज-
सच्ची लग्न और कठोर परिश्रम का नतीजा मनोज को यह मिला की वे आज मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर के रुप में कार्यरत हैं। यूपीएससी की तैयारी के दौरान मनोज को उनकी पत्नी का पूरा सहयोग मिला जो पहले उनकी प्रेमिका थी। उनकी पत्नी श्रद्धा भी भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी हैं।
Source News : chopaltv
