Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए क्‍या है ऑफर की डिटेल, OYO ने 8000 करोड़ के IPO के लिए मांगी इजाजत

जानिए क्‍या है ऑफर की डिटेल, OYO ने 8000 करोड़ के IPO के लिए मांगी इजाजत

faridabadnews24By faridabadnews24October 2, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

Hospitality Sector की कंपनी ओयो (OYO IPO launch) ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के जरिये 8,430 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी (Sebi) के समक्ष आवेदन किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) के समक्ष दायर मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक आईपीओ में 7,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम होगा, जबकि इसमें 1,430 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश शामिल है।

2,441 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल

निर्गम से मिली रकम का इस्तेमाल पुनर्भगतान के लिए किया जाएगा, जिसमें OYO की सहायक कंपनियों द्वारा लिया गया 2,441 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है। इसके अलावा आईपीओ से जुटाई गई रकम कारोबार विस्तार और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए खर्च की जाएगी।

माइक्रोसाॅफ्ट ने लगाया पैसा

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन (Microsoft corporation of India) ने ओयो (Oyo) में 50 लाख डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। यह निवेश इक्विटी शेयरों और अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयरों के निजी आवंटन के जरिए किया गया है। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो ने एक नियामकीय सूचना में यह बात कही थी

इस बीच, रक्षा क्षेत्र की कंपनी Paras Defence की शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई है। इसके शेयर शुक्रवार को लिस्ट हुए और 175 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 171 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए।बीएसई पर इसके शेयर 475 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 171.42 फीसदी की जोरदार बढ़त को दर्शाता है। बाद में कारोबार के दौरान इसके शेयर 185 फीसदी बढ़ कर 498.75 के भाव तक पहुंच गए। एनएसई पर पारस डिफेंस के शेयर 168 फीसदी की तेजी के साथ 469 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी का बीएसई पर मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,945.13 करोड़ रुपये था। उल्लेखनीय है कि पारस डिफेंस के आईपीओ 304.26 गुना ओवरसब्सक्राइब हुए थे। (Pti इनपुट के साथ)

 

Source News : jagran

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 India News Know what are the details of the offer OYO has sought permission for IPO of 8000 crores
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.