Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, लंच के बाद घी के साथ खाएं बस थोड़ा सा गुड़

बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, लंच के बाद घी के साथ खाएं बस थोड़ा सा गुड़

faridabadnews24By faridabadnews24October 11, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोग अपनी डेली डाइट का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए लंच के बाद गुड़ व घी का सेवन कर सकते हैं। गुड़ व घी दोनों ही पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट्स व औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, इस हेल्दी कम्बिनेशन का सेवन करके आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। चलिए जानते हैं इसे खाने का सही तरीका व अन्य फायदों के बारे में…

ऐसे करें सेवन

1 चम्मच देसी घी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लंच के बाद खाएं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। हड्डियों को मजबूती आएगी। साथ ही तेजी से शारीरिक व मानसिक विकास होगा। अगर आप इसे लंच में नहीं खाना चाहते तो इसका सेवन डिनर के बाद करें। मगर दोपहर के समय गुड़ और घी खाना दोगुना फायदेमंद होगा।

सुपरफूड की तरह करें काम​

गुड़ और घी में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें आयुर्वेद में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह कम्बिनेशन शरीर के लिए सुपर फूड की तरह काम करता है। ऐसे में इससे पूरी तरह से शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

गुड़ और घी में मौजूद पोषक तत्व

गुड़ में विटामिन बी, सी, डी, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। वहीं घी में विटामिन ए, डी, ई, के, फैटी एसिड व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। ऐसे में इसका एक साथ सेवन करने से हड्डियों को पूरा पोषण मिलता है।

गुड़ और घी खाने के फायदे

डायबिटीज रखें कंट्रोल

आयुर्वेद अनुसार रिफाइंड शुगर की जगह गुड़ खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मिलते हैं। साथ ही ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

खून बढ़ाए

घी और गुड़ का एक साथ सेवन करने से खून बढ़ने में भी मदद मिलती है। ऐसे में एनीमिया से पीड़ित लोगों को इसका जरूर सेवन करना चाहिए। इसे खाने से कमजोरी, थकान दूर होती है। ऐसे में दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

इनका सेवन करने से तेज़ी से इम्यूनिटी बढ़ेगी। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

हार्मोन बैलेंस करे

महिलाओं को खासतौर पर इस हेल्दी कम्बिनेशन का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में हार्मोन से जुड़ी सभी समस्याएं ठीक होने में मदद मिलेगी।

वजन कंट्रोल करे

गुड़ लो फैट सुपर फूड‌ माना जाता है। इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। ऐसे में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है। ऐसे में मोटापा कम होकर बॉडी शेप में आती है।

स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद

आयुर्वेद अनुसार, इसका सेवन स्किन व बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह स्किन व बालों को गहराई से पोषित करता है। इससे स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है। ऐसे में चेहरा साफ, ग्लोइंग और जवां नजर आता है। इसके साथ ही बाल भी सुंदर, घने, काले व मुलायम नजर आते हैं।

Source News: punjabkesari

after lunch Delhi News Diseases will remain far away eat just a little jaggery with ghee faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.