
फरीदाबाद : बदलाव की संस्थापक सुषमा यादव ने पाइनवुड इंटरनेशनल स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सपना मिनोचा के साथ मिलकर स्कूल में पढ़ने वाली सभी बालिकाओं के लिए वूमेन हाइजिन पर एक सेमिनार का आयोजन किया सेमिनार में बालिकाओं को समझाया गया कि हमारा मासिक धर्म कोई शर्म की बात नहीं है यह भगवान के द्वारा दिया गया एक गिफ्ट है जो सिर्फ बालिकाओं के हिस्से में आया है बालिकाओं को बताया गया कि जिस तरह हमारे आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेवारी है ठीक उसी तरह हमारे शरीर को भी साफ और स्वच्छ रखना हमारी खुद की जिम्मेवारी है इसीलिए हमेशा पीरियड टाइम में अपने शरीर का ध्यान रखें और कभी भी कपड़ा इस्तेमाल ना करें, कॉटन से बने सैनिटरी नैपकिन ही इस्तेमाल करें क्योंकि कॉटन सैनिटरी नैपकिन हमारे शरीर को बिमारियों से बचाता है। बालिकाओं को समझाया गया कि हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी है और इसको हमें ही ठीक रखना पड़ेगा। सेमिनार में बदलाव की टीम की तरफ से बदलाव की संस्थापक सुषमा यादव, हिमांशु यादव स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सपना मिनोचा जी और सभी स्कूल की बालिकाएं शामिल हुई।
