Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत लालकिले पर फहराएगा देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा आज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने पर

भारत लालकिले पर फहराएगा देश का सबसे बड़ा खादी तिरंगा आज 100 करोड़ कोरोना वैक्सीनेशन पूरा होने पर

faridabadnews24By faridabadnews24October 21, 2021Updated:October 21, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली-  कोविड-19 से बचने के लिए देश भर में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ पूरी हो जाएगी तब देश में सबसे बड़े खादी तिरंगे को लाल किले में फहराया जायेगा।

 

सूत्रों ने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था।

खुराकों की संख्या 100 करोड़ के करीब
कोविड-19 से बचाव के लिए देश में जारी टीकाकरण के तहत दी गई खुराकों की संख्या 100 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को टीकाकरण के लिए पात्र लोगों से बिना देरी टीका लगवाने और भारत की ऐतहासिक टीकाकरण यात्रा में योगदान देने की अपील की।

भारत में टीकाकरण के तहत 100 करोड़ खुराक दिए जाने का जश्न मनाने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। देश में 100 करोड़ खुराक दिए जाने के अवसर पर मांडविया लाल किले से गायक कैलाश खेर का गीत और ऑडियो-विजुअल फिल्म जारी करेंगे।

मांडविया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश वैक्सीन शतक बनाने के करीब है। इस स्वर्णिम अवसर के सहभागी बनने के लिए देशवासियों से मेरी अपील है कि जिनका टीकाकरण बाकी है वो तत्काल टीका लगवाकर, भारत की इस ऐतिहासिक स्वर्णिम टीकाकरण यात्रा में अपना योगदान दें।

स्पाइसजेट भी मनाएगा खुशी
वहीं 100 करोड़ खुराक की उपलब्धि हासिल होने पर स्पाइसजेट बृहस्पतिवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर विशेष वर्दी जारी करेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्पाइसजेट के मुख्य प्रबंध निदेशक अजय सिंह मौजूद रहेंगे।

झंड़े की खासियत
एक सूत्र ने झंड़े की खासियत के बारे में बताया कि 1,400 किलोग्राम का खादी का तिरंगा इस मौके पर लालकिले में प्रदर्शित किया जाएगा।  सूत्र ने कहा कि ये भारत में निर्मित सूती खादी का हाथ से बुना हुआ अब तक का सबसे बड़ा झंडा है और इसकी लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है।

विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी 100 करोड़ डोज़ की घोषणा
मांडविया ने इससे पहले कहा था कि जब भारत टीके की 100 करोड़ खुराक लगाने की उपलब्धि प्राप्त करेगा तक इसकी घोषणा विमानों, पोतों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर की जाएगी।

Source News: punjabkesari

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 India News India Red Fort News India will hoist the country's largest Khadi tricolor on the Red Fort today on completion of 100 crore corona vaccination
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.