Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » महाभारत काल से छठ पूजा की शुरुआत हुई: सुजीत कैमरी प्रदेश सयोंजक

महाभारत काल से छठ पूजा की शुरुआत हुई: सुजीत कैमरी प्रदेश सयोंजक

faridabadnews24By faridabadnews24November 9, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  (कार्तिक शुक्ल षष्ठी/छठ पूजा)  आस्था का महापर्व छठपूजा हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है. छठ पूजा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाला एक विशेष त्योहार है. उत्तर भारत के लिए यह त्योहार महत्वपूर्ण होता है. यह त्योहार नहाय खाय के साथ आरम्भ होता है. इस समय महिलाएं 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं. पूरे उत्साह के साथ महिलाएं छठी मैय्या की पूजा करती हैं. यह त्योहार कई मान्यताओं से जुड़ी हुई है. महिलाएं अच्छी फसल, परिवार की सुख-समद्धि, संतान की दीर्घायु केलिए व्रत रखती हैं. छठी मैय्या को ब्रह्मा की मानसपुत्री और भगवान सूर्य की बहन माना गया है. छठी मैय्या निसंतानों को संतान प्रदान करती हैं. इसके अलावा संतानों की दीर्घायु केलिए महिलाएं यह पूजा करती हैं.

 

भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा को यह व्रत रखने और पूजा करने का परामर्श दिया था. वास्तव में महाभारत के युद्ध के पश्चात् अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहे बच्चे का वध कर दिया गया.तब उसे बचाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने उत्तरा को षष्ठी व्रत (छठ पूजा) का रखने के लिए कहा.
हिन्दूपञ्चाङ्ग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक माह की षष्ठी से शुरू हो जाता है. यह पर्व चार दिनों चलता है.2021 में छठ पूजा 8 नवंबर से शुरू हो रहा है.
इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को दिन खरना, 10 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 11 नवंबर की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व समाप्त हो जाएगा. इस त्योहार पर व्रतीमहिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं. इस के अतिरिक्त पूजा स्थल को गोबर से लीपा जाता है.
चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का पहला दिन नहाय खाय होता है. व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन चने की सब्जी, चावल और साग का सेवन करती हैं. छठ पूजा का दूसरा दिन खरना होता है. इस समय महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. सांयकाल को गुड़सेबनी खीर खायी जाती है.यह खीर मट्टी के चूल्हे पर बनाई जाती है. सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात् ही व्रत रखने वाली महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं.  छठ पूजा का तीसरा दिन विशेष होता है. इस दिन महिलाएं सायं के समय नदी या तालाब के पास जाकर छठमैय्या की पूजा और सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं.
छठ पूजा के चौथे दिन महिलाएं प्रातः के समय नदी या तालाब के पास जाती हैं और पानी में उतरकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है. अर्घ्य देने के पश्चात् व्रती महिलाए सात या ग्यारह बार अपने स्थान पर परिक्रमा करती हैं. इसके पश्चात् एक-दूसरे को प्रसाद देकर अपना व्रत खोलती हैं.

सुजीत कैमरी प्रदेश सयोंजक
नंद कुमार कश्यप सह संयोजक
भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा

Chhath Puja started from Mahabharata period: Sujit Kaimri State Coordinator Delhi News faridabadnews faridabadnews24 India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.