Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: आरोपियों की तलाश मे क्राइम ब्रांच ने शुरू की छापेमारी, गोली मारकर की गई मुश्ताक की हत्या

फरीदाबाद: आरोपियों की तलाश मे क्राइम ब्रांच ने शुरू की छापेमारी, गोली मारकर की गई मुश्ताक की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24November 11, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

फरीदाबाद: एसी नगर में आज दो युवकों पर फायरिंग की गई जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। इस मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ गहनता से जांच कर रही है और वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश करके जल्द से जल्द धरपकड़ की जाएगी। पुलिस को दी अपनी शिकायत के मुताबिक 27 वर्षीय मृतक मुस्ताक के भाई मुमताज अहमद ने बताया कि उसके छोटे भाई मुस्ताक ने उसे बताया था कि दिनांक 2 नवंबर को वह एसी नगर में ही स्थित अकाश होटल के पास लगी बिरयानी की रेहड़ी पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था कि 4 युवक एक सेंट्रो गाड़ी में बैठ कर आए जिसमें श्याम मिश्रा उर्फ मुन्ना पंडित, चंदन, भोली और बारा का नाम शामिल है। उन्होंने मुस्ताक के पास गाड़ी रोककर उसे धमकी देते हुए कहा कि इससे पहले तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़े थे अबकी बार तुम्हें जान से मार देंगे धमकी देकर वह वहां से चले गए और मुस्ताक और उसके दोस्तों की रेकी करनी शुरू कर दी।  आज सुबह मुमताज को सूचना प्राप्त हुई कि उसके भाई मुस्ताक और उसके दोस्त 26 वर्षीय मुबारक जब उसी रेहडी पर बिरयानी खा रहे थे तो fz मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए जिसमें से मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट पहन रखा था और पीछे बैठे व्यक्ति ने मास्क से अपना चेहरा ढक रखा था। पीछे बैठे लड़के ने मुस्ताक और मुबारक पर गोली चला दी जिसमें गोली लगते ही मुस्ताक अपने घर की तरफ भागा तो पीछे से उसे एक और गोली मारी गई जिससे मुस्ताक नीचे गिर गया। नीचे गिरने के पश्चात आरोपियों ने उस पर फिर से गोलियां चलाई। 

फरीदाबाद: हजारों श्रद्धालुओं ने दिया सूरज को अर्ध्य

मुस्ताक को टोटल 5 गोलियां लगी तथा मुस्ताक के दोस्त मुबारक को भी जांघ में गोली लगी।  इस मामले में मोटरसाइकिल सवार लड़कों के साथ स्कॉर्पियो व क्रेटा गाड़ी में अजीत कालिया, विनोद बिधूड़ी, चंदन, संदीप बैसला, अमित बैसला, श्याम मिश्रा उर्फ मोना पंडित, पुनीत पंडित, सुमित उर्फ मोनू का भी मौके पर मौजूद होने का पता चला है। वहां पर मौजूद व्यक्तियों ने दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मुस्ताक की मृत्यु हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना कोतवाली में हत्या व अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी व एसीपी क्राइम, डीसीपी बल्लबगढ़, एसीपी एनआईटी व बड़खल ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। इस मामले के जांच की जिम्मेवारी क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई है। इस मामले में आरोपियों की तलाश करके उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Source News: faridabadlatestnew

Delhi News Faridabad: Crime branch started raids in search of accused faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Mushtaq was shot dead
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.