Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार के इस फैसले से आपको होगा सीधा फायदा रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी!

सरकार के इस फैसले से आपको होगा सीधा फायदा रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी!

faridabadnews24By faridabadnews24November 11, 2021Updated:November 11, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जल्द ही ट्रेनों से स्पेशल टैग हटाए जाने और बढ़ा हुआ किराया कम करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि दो महीने में देश में ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो जाएगा. इसके लिए राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है. इसके बाद यात्रियों को कोरोना काल से पहले की व्यवस्था के अनुरूप कम किराया चुकाना होगा.

हट जाएगा ट्रेनों से स्पेशल टैग

रेलमंत्री ने ये बात ओडिशा के झारसुगुड़ा दौरे के दौरान कही. उन्होंने कहा कि अगले दो से ढाई महीने में ट्रेनों से स्पेशल टैग हट जाएगा. उन्होंने कहा कि  विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बाद अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है. रेलमंत्री ने कहा कि जो भी जरूरी ट्रेनें हैं, उन्हें जल्द चालू कराने का प्रयास किया जायेगा.

पहले की तरह लोगों को मिलेगी रियायत 

रेल मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विशेष श्रेणी के यात्रियों को पहले की तरह किराये में रियायत भी मिलने लगेगी. रेल मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बता दें मंगलवार को झारसुगुड़ा दौरे पर रेल मंत्री वहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गये मांग पत्र पर हुई कार्रवाई की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे.

डाकघरों से रेल टिकट खरीद रहे हैं लोग 

मंत्री ने बताया कि देश के 25 हजार से अधिक पोस्ट ऑफिस में रेल टिकटों की भी बिक्री हो रही है. लोग इसमें रुचि दिखा रहे हैं. इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कहा कि पोस्टल का भविष्य स्वर्णिम है. लोग स्पीड पोस्ट और पार्सल सिस्टम को पसंद करते हैं. कई नई योजनाओं के माध्यम से डाक विभाग में सुधार किया जा रहा है. अश्विनी वैष्णव रेल के साथ सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के भी मंत्री हैं.

नई रेल लाइन बिछाने का होगा काम 

उन्होंने कहा कि ओडिशा में जहां भी नई रेल लाइन बछाने की जरूरत होगी, वहां नई रेल लाइन बिछाई जाएगी. इसके अलावा जरूरी ट्रेनों को जल्द ही शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे ओडिशा के साढे चार करोड़ लोगों के लिए हरसंभव कार्य करेंगे.

Source News: zeenews

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 good news for railway passengers! India News This decision of the government will directly benefit you
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.