
हरियाणा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक दुड़ाराम की 32 वर्षीय पुत्रवधू श्वेता बिश्नोई की गुरुवार को करंट लगने से मौत हो गई। विधायक के परिवार में शादी समारोह चल रहा है। दो दिन बाद उनके भाई उग्रसेन के बेटे की शादी है। इसी के चलते गुरुवार को दिवंगत भाई देवीलाल के घर खाने का कार्यक्रम था। शावर के नीचे नहाते समय श्वेता को अचानक करंट लगा और बाथरूम से चीखने की आवाज आई। परिजनों ने दरवाजा खोला तो बेसुध अवस्था में श्वेता वहां गिरी हुई थी। तत्काल श्वेता को शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। मगर श्वेता की जान नहीं बचाई जा सकी।तकरीबन आधे घंटे तक जब श्वेता नहाकर बाहर नहीं निकली तो परिवार के सदस्यों ने उसे आवाज दी। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा। श्वेता बेसुध हालत में बाथरूम के फर्श पर पड़ी थी।
परिवार के सदस्य श्वेता को लेकर तुरंत फतेहाबाद सिटी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद श्वेता को मृत घोषित कर दिया। पूरे परिवार में जहां घंटेभर पहले तक शादी की खुशियां थी वहीं शाम होते-होते श्वेता के निधन से मातम पसर गया।विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप बिश्नोई का आठ साल पहले श्वेता के साथ विवाह हुआ था। दोनों का चार साल का बेटा है। दिवाली पर भी परिवार ने मिलकर एक साथ खुशियां मनाई थी। अब पूरा परिवार विधायक दुड़ाराम के भाई के बेटे की शादी के जश्न में लगा हुआ था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।
हादसे की सूचना पाकर आदमपुर से विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेनुका बिश्नोई फतेहाबाद के निजी अस्पताल पहुंच गए। रतिया से भाजपा के विधायक लक्ष्मण नापा भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। जैसे-जैसे सूचना मिलती गई दुड़ाराम समर्थकों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर जुटने लगी।विधायक दुड़ाराम के बेटे संदीप की 8 साल पहले श्वेता के साथ शादी हुई थी। उनका 4 साल का बेटा है। फतेहाबाद शहर में जैसे ही भाजपा विधायक की पुत्रवधू के निधन की खबर फैली, पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा शहर के आम लोग भी अस्पताल के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गए।
Source News: chopaltv
