Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली में क्या लगेगा टोटल लॉकडाउन? सुप्रीम कोर्ट में आज प्लान रखेगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली में क्या लगेगा टोटल लॉकडाउन? सुप्रीम कोर्ट में आज प्लान रखेगी केजरीवाल सरकार

faridabadnews24By faridabadnews24November 15, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

दिल्‍ली की वायु गुणवत्‍ता (Delhi Air Quality Index) में मामूली सुधार हुआ है, हालांकि अब भी ये बहुत ही ‘बेहद खराब’ कैटगरी में हैं. इस बीच आज फिर आज इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. जहां दिल्ली सरकार की तरफ से संभावित लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा जा सकता है.रविवार को दिल्‍ली का एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स (AQI) 330 दर्ज किया गया. जो एक दिन पहले यानि शनिवार को 437 था. शुक्रवार को एक्‍यूआई 471 था, जो इस मौसम का सबसे खतरनाक स्‍तर का एक्‍यूआई था. वहीं हरियाणा और पंजाब में आग लगने की घटनाएं भी कम हुई हैं.  दिल्‍ली से सटे, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा के एक्‍यूआई की बात करें तो ये क्रमश: 331, 287, 321, 298, 310 दर्ज किया गया.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ”दिल्ली के भीतर प्रदूषण के कारक हैं बायोमास का जलना, गाड़ियों का प्रदूषण और डस्ट पॉल्यूशन जिसके खिलाफ हमने रणनीति तैयार कर ली है और कार्यवाही शुरू कर दी है लेकिन जब तक पराली जलने जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगती और साथ ही दिल्ली से सटे हुए दूसरे राज्यों में भी ऐसे ही कदम नहीं उठाए जाते तब तक एनसीआर की इस समस्या से निजात पाना मुश्किल है.” वहीं, शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने राजधानी दिल्‍ली के प्रदूषण के हालात पर चिंता जताई थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये चिंताजनक हालात है. यही कारण है कि राजधानी में जिस तरह हवा की स्थिति खराब हुई है, दिल्‍ली सरकार ने पहले ही स्‍कूल और कॉलेज राजधानी में बंद करने का ऐलान किया है, केवल वहीं स्‍कूल खुलेंगें जहां सोमवार से परीक्षा होनी है.

दिल्‍ली में सभी ऑफिस, स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं को भी वर्क फ्रॉम होम के तहत काम करने को कहा है. हालांकि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग इसके दायरे में नहीं आएंगे.

CM @ArvindKejriwal‘s BIG DECISION after Emergency Meeting on Pollution:

▪️Schools to be physically closed for a week

▪️Construction activities not to be allowed

▪️Govt offices to operate from home,same advice for Private

▪️Will put a proposal for lockdown before Supreme Court pic.twitter.com/d6HAyjp3Vd

— AAP (@AamAadmiParty) November 13, 2021

सुप्रीम कोर्ट ने यहां तक कह दिया था कि अगर संभव हो तो दो दिन का लॉकडाउन लगा दिया जाए. आज फिर इस मसले पर सुनवाई है जहां दिल्ली सरकार अपनी ओर से प्रस्ताव अदालत के सामने रखेगी जिसके बाद लॉकडाउन पर भी फैसला संभव है.

ऐसे नापा जाता है एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स
एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स जब 0 से 50 के बीच होता है तो ये अच्‍छा माना जाता है. वहीं जब ये 51 से 100 के बीच होता है तो ये संतोषजनक होता है. वहीं जब ये 101 से 200 के बीच होता है, तब ये मध्‍यम श्रेणी का माना जाता है. वहीं 301 से 400 के बीच बहुत खराब और और 401 से 500 के बीच खतरनाक होता है.

एयरपोर्ट पर दृश्‍यता हुई कम
मौसम विभाग (The India Meteorological Department) के अनुसार, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर दृश्‍यता 1500 से 2200 मीटर दर्ज की गई. वहीं 1000 से 1500 मीटर सफदरजंग एयरपोर्ट पर आंकी गई. SAFAR ने अपने बयान में कहा है कि राजधानी दिल्‍ली की हवा अगले दो दिनों में सुधर सकती है. 16 नवम्‍बर की रात से इसमें सुधार होगा. वहीं 17 नवम्‍बर को ये बहुत ही खराब कैटगरी से सुधार की ओर जा सकता है.

 

Source News: aajtak

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 What will be the total lockdown in Delhi? Kejriwal government will put a plan in the Supreme Court today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.