
महाराष्ट्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहाँ पर एक नाबालिग के साथ पिछले कई महीनों से दुष्कर्म हो रहा था। नौकरी का लालच देकर नाबालिग विवाहिता के साथ पिछले छह महीनों में 400 बार बलात्कार किए जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद अब महाराष्ट्र पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे जिले में सामूहिक बलात्कार की इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
पीड़ित नाबालिग लड़की की मां की 2 साल पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद पिता ने उसकी शादी कर दी थी। ससुराल में करीब एक साल रहने के बाद, वह घर लौट आई। आरोप है कि ससुर ने भी उसके साथ ज्यादती की थी। कुछ दिनों बाद वह नौकरी की तलाश में अंबेजोगाई टाउन गई। अंबेजोगाई में नौकरी दिलाने का वादा करके दो लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ यौन दुराचार किया। इसके बाद उसके साथ 100 अन्य लोगों ने भी बलात्कार किया। पीड़िता ने बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट को बताया है कि ”मेरे साथ कई लोगों ने दुर्व्यवहार किया है। मैं शिकायत दर्ज करने के लिए कई बार अंबाजोगई पुलिस स्टेशन गई, लेकिन पुलिस अक्सर मेरा पीछा करती थी। मेरी बात सुनने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं मुझे एक पुलिस कर्मचारी ने प्रताड़ित भी किया है।”अब जाकर इस मामले में एक्शन हुआ है। अब तक पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर चाइल्ड मैरिज एक्ट, दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉस्को के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source News: aajtak
