Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 432 ट्रेनों से हटेगा स्पेशल स्टेटस का दर्जा, Train यात्रियों को राहत, घटेगा किराया

432 ट्रेनों से हटेगा स्पेशल स्टेटस का दर्जा, Train यात्रियों को राहत, घटेगा किराया

faridabadnews24By faridabadnews24November 16, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

अंबाला । रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा हटा दिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश के बाद रेल अधिकारी हरकत में आ गए हैं और पचास ट्रेनों से स्पेशल दर्जे का टैग हटाकर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पचास ट्रेनें अब फिर से पुराने नंबर से दौड़ने लगी हैं। रेलवे ने स्पेशल का दर्जा देकर कुछ ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी कर दी थी, जो अब वापस होने लगी है। रोजाना 432 ट्रेनों से स्पेशल टैग का दर्जा हटा दिया जाएगा। जिसका प्रत्येक यात्री के पास एसएमएस जाएगा ताकि उनको सही ट्रेन नंबर की जानकारी दी जा सके।

साफ्टवेयर अपडेशन का काम शुरू

सेंटर फार रेलवे इनफारमेंशन सिस्टम्स (क्रिस) ने साफ्टवेयर को अपडेट करना शुरू कर दिया है। इसके लिए रोजाना छह घंटे कर्मचारी काम करेंगे। इस बीच यात्रियों ने टिकटें भी बुक कर रखी हैं, इसलिए जारी किए गए पीएनआर पर भी काम किया जा रहा है। अधिकतम छह ट्रेनों के नंबर बदलने में पांच मिनट का समय लग रहा है। इसलिए रात साढ़े ग्यारह बजे से अगले दिन सुबह साढ़े पांच बजे तक यह कार्य किया जाएगा। बता दें कि कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन पहले बंद कर दिया गया था और बाद में स्पेशल ट्रेनों का दर्जा देकर इनको पटरी पर लाया गया।

इस बीच करीब तीस प्रतिशत तक कुछ ट्रेनों के किराये में बढ़ोतरी भी हुई। लंबी दूरी की ट्रेनें बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों को भी पास की जगह टिकट बुक करवाकर यात्रा करनी पड़ी। कुल मिलाकर स्पेशल दर्जे की ट्रेनें यात्रियों की जेबों पर भारी पड़ रहीं थीं। करीब पौने दो साल बाद अब यात्रियों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेन का टैग हटते ही किराया पहले की तरह ही हो जाएगा। इसके अलावा बंद की गईं रियायती टिकटें भी मिलनी शुरू हो जाएंगी।

छह घंटे तक नहीं मिलेंगे टिकट

रेलवे स्टेशन हो या फिर इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) से छह घंटे तक टिकट जारी नहीं हो सकेंगे। रेल मंत्रालय ने सात दिनों का लक्ष्य रखा है ताकि साफ्टवेयर को अपडेट किया जा सके। इस दौरान रात्रि साढ़े ग्यारह बजे से लेकर सुबह साढ़े पांच बजे तक ट्रेनों के नंबर बदलने का काम होगा और इसी अवधि के दौरान यात्री टिकट नहीं ले सकेंगे।

इनसे हटा स्पेशल का दर्जा

रेलवे द्वारा अभी पचास ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया गया है। इन में गाड़ी संख्या 22130-प्रयागराज से लोकमान्य तिलक, 12162-आगरा कैंट से लोकमान्य तिलक, 11080-गोरखपुर से लोकमान्य तिलक, 11408-लखनऊ से पुणे, 12533-लखनऊ से सी शिवाजी महत, 22537-गोरखपुर से लोकमान्य तिलक, 15029-गोरखपुर से पुणे, 15065-गोरखपुर से पनवेल, 15067-गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल्स, 11058-अमृतसर से सी शिवाजी महत, 11072-वाराणसी से लोकमान्य तिलक, 11078-जम्मूतवी से पुणे, 12286-हजरत निजामुद्दीन से सिकंदराबाद, 12722-हजरत निजामुदीन से हैदराबाद डेकन, 12752-जम्मूतवी से हजूर साहिब नांदेड़, 14314-बरेली से लोकमान्य तिलक, 14624-फिरोजपुर कैंट से छिंदवाड़ा, 18238-अमृतसर से बिलासपुर।

12968-जयपुर से एमजीआर चेन्नई सीटीएल, 12970-जयपुर से कोयंबटूर, 12976-जयपुर से मैसुर, 19713-जयपुर से सिकंदराबाद, 12424-न्यू दिल्ली से डिब्रूगढ़, 12425-न्यू दिल्ली से जम्मूतवी, 12426-जम्मूतवी से न्यू दिल्ली, 12454-न्यू दिल्ली से रांची, 12432-हजरत निजामुदीन से त्रिवेंद्रम, 12419-लखनऊ से न्यू दिल्ली, 12420-न्यू दिल्ली से लखनऊ, 12230-न्यू दिल्ली से लखनऊ, 12053-हरिद्वार से अमृतसर, 12054-अमृतसर से हरिद्वार, 12408-अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी, 14010-आनंद विहार से मोतिहारी, 22418-न्यू दिल्ली से वाराणसी, 22420-आनंद विहार से गाजीपुर सिटी, 22434-आनंद विहार से गाजीपुर सिटी, 14674-अमृतसर से जय नगर, 14650-अमृतसर से जयनगर।

12284-हजरत निजामुदीन से एरनाकुलम, 12438-हजरत निजामुदीन से सिकंदराबाद, 12055-न्यू दिल्ली से देहरादून, 12056-देहरादून से न्यू दिल्ली, 12057-न्यू दिल्ली से ऊना हिमाचल, 12058-ऊना हिमाचल से न्यू दिल्ली, 12434-हजरत निजामुदीन से एमजीआर चेन्नई, 12442-न्यू दिल्ली से बिलासपुर, 12004-न्यू दिल्ली से लखनऊ, 12430-न्यू दिल्ली से लखनऊ, 12429-लखनऊ से न्यू दिल्ली शामिल हैं।

 

Source News: jagran

Delhi News fare will be reduced faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News relief to train passengers Special status will be removed from 432 trains
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.