Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसे हुए आजाद, साल में 1 बार मिलता था नहाने, बच्चों को चेन से बांधकर रखते थे पैरेंट्स

ऐसे हुए आजाद, साल में 1 बार मिलता था नहाने, बच्चों को चेन से बांधकर रखते थे पैरेंट्स

faridabadnews24By faridabadnews24November 17, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

पैरेंट्स (Parents) की हमेशा यही कोशिश होती है कि उनके बच्चों को कोई तकलीफ न पहुंचे, लेकिन अमेरिका (America) में रहने वाले एक कपल ने अपने बच्चों के साथ जो सलूक किया, उसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. ये कपल अपने बच्चों को जानवरों की तरह चेन से बांधकर रखता था. उन्हें भरपेट खाना भी नहीं दिया जाता था. बच्चे अपनी अंतिम सांसें गिन रहे थे, तभी कहानी एकदम से पलट गई.

टीवी पर बयां की Parents की क्रूरता

‘मिरर’ में छपी खबर के अनुसार, अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वालीं जॉर्डन टर्पिन (Jordan Turpin) ने अपने माता-पिता की क्रूरता जब कैमरे पर बयां की, तो लोग हैरान रह गए. 2018 में  जॉर्डन किसी तरह पैरेंट्स के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही थीं. उस समय उनकी उम्र महज 17 साल थी. इसके बाद उन्होंने पुलिस की मदद से अपने बाकी भाई-बहनों को भी आजाद करवाया.

 

शुरुआत से कर रहे थे प्रताड़ित

जॉर्डन टर्पिन ने बताया कि वो 13 भाई-बहन हैं. माता-पिता शुरुआत से ही उनके साथ सौतेले जैसा व्यवहार करते थे. उन्हें पूरे दिन चेन से बांधकर रखा जाता. खाने के नाम पर उन्हें सूखी रोटी दी जाती, वो भी बस इतनी कि सांसें चलती रहें. इतना ही नहीं, बच्चों को साल में केवल एक ही बार नहाने की अनुमति होती थी. पैरेंट्स अक्सर बाहर जाते, घूमते-फिरते, लेकिन बच्चों को घर में कैद रखा जाता. जॉर्डन सहित सभी बच्चे इसे ही अपनी किस्मत मान बैठे थे.

मरने का भी नहीं था डर

जॉर्डन ने कहा, ‘हम धीरे-धीरे मौत की तरफ बढ़ रहे थे. फिर एक दिन मेरी चेन खुली रह गई. मैंने सोचा कि यही मौका है, यदि मुझे मार दिया जाता है तो भी इस नरक से आजादी मिल जायेगी. मैं बहुत कमजोर हो गई थी, मेरे हाथ-पैर कांप रहे थे. फिर भी मैं किसी तरह खिड़की से बाहर निकली और भागती चली गई. इसके बाद मैंने 911 को कॉल करके पूरी कहानी बताई’.

Court ने सुनाई 25 साल की सजा

बच्ची की शिकायत पर जब पुलिस अधिकारी उसके घर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. बच्चों को चेन से बांधकर रखा गया था. उनकी हालत देखकर लग रहा था जैसे उन्हें काफी समय से खाने को नहीं मिला है. आरोपी पैरेंट्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. अदालत ने माता-पिता को दोषी करार देते हुए 25 साल की सजा सुनाई.

Source News: zeenews

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 India News parents used to keep children tied with chains This is how freedom became used to get bath once a year
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.