Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय घर की सुख-समृद्धि के लिए

कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय घर की सुख-समृद्धि के लिए

faridabadnews24By faridabadnews24November 19, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हिंदू धर्म में शुभ तिथियों का विशेष महत्व है। इसमें से पूर्णिमा तिथि भी बेहद शुभ मानी जाती है। वैसे तो सालभर में कई पूर्णिमा आती है। मगर कार्तिक मास में पड़ने वाली इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। इसी दिन देव दीपावली यानि देवी-देवताओं की दिवाली भी मनाई जाती है। इस साल यह शुभ तिथि 19 नवबंर 2021, दिन शुक्रवार को पड़ रही है।

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को उनका स्वर्ग दोबारा लौटा था। इसके साथ ही भगवान विष्णु ने मत्स्या अवतार लेकर प्रलय काल में पृथ्वी पर जीवन की रक्षा की थी। इसलिए धरती पर इस दिन देव दिपावाली मनाने की परंपरा है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर देवी-देवता स्वयं धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं। इसलिए इस दिन दीपदान विशेष तौर पर किए जाते हैं।

गंगा-यमुना में कुशा स्नान

इस दिन गंगा-यमुना में कुशा स्नान करना शुभ माना जाता है। इसके लिए हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करें। उसके बाद दान जरूर दें। मान्यता है कि इससे हर तरह के रोगों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही घर में सौभाग्य का वास होता है।

PunjabKesari

मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल से बनाएं स्वास्तिक

कार्तिक पूर्णिमा की सुबह जल्दी नहाकर घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल से स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आम के पत्तों का तोरण लगाएं

घर के मेन गेट पर आम के पत्तों से तैयार तोरण लगाएं। मान्यता है कि इससे धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

गंगा घाट पर दीपदान करें

इस दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर गंगा घाट या अन्य पवित्र नदीपर दीप जलाएं। मान्यता है कि इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है।

PunjabKesari

तुलसी के पास दीप जलाएं

कार्तिक मास में तुलसी पूजा व पौधे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसलिए पूर्णिमा की शाम को तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं। कहा जाता है कि तुलसी की जड़ की मिट्टी का तिलक लगाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती है। नौकरी व कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

शिवलिंग का पंचामृत से करें स्नान

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। ऐसे में इस दिन शिव जी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन दूध, दही, देसी घी, शहद और गंगा जल मिलाकर तैयार पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा फल मिलता है।

PunjabKesari

 

Source News: punjabkesari

 

Delhi News Do this remedy on Kartik Purnima for happiness and prosperity of the house faridabadnews faridabadnews24 Haryana News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.