Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा : जानिये कितने बढ़ेंगे टोल टैक्स के रेट ?

हरियाणा : जानिये कितने बढ़ेंगे टोल टैक्स के रेट ?

faridabadnews24By faridabadnews24November 21, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा में पिछले 11 महीने से किसान आंदोलन के चलते बंद पड़े टोल प्लाजा अब जल्द ही खुलने वाले हैं, लेकिन टोल प्लाजा खुलते ही आम लोगों की जेब पर असर पड़ने वाला है। टोल प्लाजा के रेट बढ़ने वाले हैं और यहां पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। नेशनल हाईवे-44 पर वाहन बिना टोल टैक्स भरे ही गुजर रहे हैं, लेकिन अब कृषि कानूनों की वापसी होने के बाद जब टोल प्लाजा खुलेंगे तो हाईवे का सफर भी पहले से महंगा होगा, क्योंकि एनएचएआई ने टोल टैक्स की दरें बढ़ा दी हैं। टोल टैक्स पहले से पांच रुपये से लेकर 10 रुपये तक बढ़ाया गया है। वहीं, मासिक पास में वाहन की श्रेणी के हिसाब से 50 रुपये से लेकर 275 रुपये तक वृद्धि की गई है। 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से करनाल के बसताड़ा और अंबाला टोल प्लाजा पर बढ़ी हुईं ये दरें सितंबर 2021 में लागू होनी थी, लेकिन टोल प्लाजा पर किसानों का धरना होने से इस बढ़ी दरों का असर नहीं हो पाया। ऐसे में अब टोल खुलने के बाद दिल्ली से अमृतसर या चंडीगढ़ तक का सफर महंगा हो जाएगा। नेशनल हाईवे-44 पर 24 घंटे में 80 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। एक तरफ की यात्रा करने वाले छोटे वाहन के टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लेकिन यदि वे अप एंड डाउन की पर्ची कटवाएंगे तो छोटे वाहन पर पांच और बढ़े पर 10 रुपये पहले से ज्यादा देने होंगे। ब्यूरो 

कॉमर्शियल वाहनों के टैक्स में बढ़ोतरी से माल ढुलाई पर असर
कॉमर्शियल वाहनों के लिए भी टोल में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर माल ढुलाई पर भी पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से पहले ही ट्रांसपोर्ट महंगा हो चुका है, जबकि ऐसे वाहन अभी बिना टोल भरे हाईवे से गुजर रहे हैं। बसताड़ा टोल प्लाजा पर बस, ट्रक की एक तरफ की यात्रा या आने-जाने का टैक्स एक ही साथ भरने पर पांच रुपये पहले से ज्यादा देने होंगे। इसी तरह एमवी डबल एक्सेल या इससे बड़े वाहनों पर एक तरफ की यात्रा या आने-जाने का टैक्स एक साथ भरने पर 10 रुपये ज्यादा देने होंगे।

2024 तक वसूला जाना है टोल
पानीपत-जालंधर तक 291 किलोमीटर सड़क को छह लेन करने के लिए एनएचएआई ने मई 2008 में काम शुरू किया था। सोमा के साथ ठेका करते हुए 2009 में टेंडर दिया गया। 2011 में काम पूरा होना था। प्रोजेक्ट के तहत 2024 तक टोल वसूला जाना है। बसताड़ा से पहले नीलोखेड़ी में टोल प्लाजा हुआ करता था।

जानिये.. पहले से अब में कितना बढ़ा देना होगा टोल टैक्स
(बसताड़ा टोल प्लाजा)
वाहन                     एक तरफ              अप एंड डाउन                  मासिक पास
टोल रेट             नया   पुराना  अंतर    नया    पुराना अंतर    नया      पुराना   अंतर

कार, जीप, वैन 125     125     00       190    185      05    3810      3760     50
एलसीवी          220    220     00       335     330     05     6670     6580    90
बस, ट्रक         445    440      05       665     660     05    13335   13165   170
एमएवी डबल   715     705     10       1070   1060   10     21430    21155  275
एक्सेल

(अंबाला टोल प्लाजा)
वाहन                          एक तरफ               अप एंड डाउन               मासिक पास
टोल रेट             नया   पुराना  अंतर   नया    पुराना  अंतर     नया    पुराना     अंतर
कार, जीप, वैन  75      75     00      115    115     00       2285    2255      30
एलसीवी         135   130    05      200    195     05      4000     3950      50
बस, ट्रक          265    265   00      400    395     05      8000     7900     100
एमएवी डबल   430    425   05      645    635     10      12860    12690  170
एक्सेल

टोल टैक्स के रेट में वृद्धि सालाना एग्रीमेंट के तहत होती है। अब टोल प्लाजा खुलने पर नई दरों के अनुसार ही टैक्स लिया जाएगा। – रवि, मैनेजर, बसताड़ा टोल प्लाजा।

 

Source News: chopaltv

Delhi News Haryana News Haryana: Know how much toll tax rates will increase? India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.