Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये एक काम पूरी करने से पूरी हो जाएंगी सारी मुरादें, बेहद खास है कल का दिन

ये एक काम पूरी करने से पूरी हो जाएंगी सारी मुरादें, बेहद खास है कल का दिन

faridabadnews24By faridabadnews24November 22, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्‍ली: हर महीने के कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्‍टी चतुर्थी मनाई जाती है. 20 नवंबर 2021 से मार्गशीर्ष महीना शुरू हो चुका है और इस महीने की संकष्‍टी चतुर्थी कल यानी कि 23 नवंबर, मंगलवार को पड़ रही है. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश (Lord Ganesha) को समर्पित है. इस दिन विध्‍नहर्ता गणपति की विधि-विधान से पूजा करने से, व्रत रखने से जिंदगी की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं, हर काम में सफलता मिलने लगती है. साथ ही गणपति मुंहमांगी मुराद भी पूरी करते हैं.

बेहद खास है यह चतुर्थी 

मंगलवार को पड़ने वाली चतुर्थी को बहुत शुभ माना जाता है. इसे अंगारकी संकष्‍टी चतुर्थी भी कहते हैं. जो लोग चतुर्थी व्रत की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्‍हें अंगारकी संकष्‍टी चतुर्थी से ही यह व्रत शुरू करना चाहिए. मार्गशीर्ष महीने की संकष्‍टी चतुर्थी भी मंगलवार को ही है. मार्गशीर्ष महीने की संकष्‍टी चतुर्थी तिथि 22 नवंबर 2021 (सोमवार) की रात 10:26 बजे से शुरू होकर 23 नवंबर 2021 (मंगलवार) को रात 12:55 मिनट बजे समाप्‍त होगी. वहीं चंद्रोदय 23 नवंबर को रात 08:27 मिनट पर होगा.

 

संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि 

संकष्‍टी चतुर्थी का व्रत रख रहे लोगों को सुबह जल्‍दी उठकर स्नाना करके साफ कपड़े पहनना चाहिए. हो सके तो इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें. इसके बाद भगवान के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्‍प लें. इस दिन कोई अनाज न खाएं. चंद्रोदय के बाद ही व्रत खोलें. सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं. भगवान गणपति की षोडशोपचार पूजा करें. उन्‍हें दूर्बा, फल, फूल, चंदन अर्पित करें. धूप-दीप लगाएं. भगवान को पीला फूल और मोदक या बेसन के लड्डू अपर्ति करें. दिन भर के उपवास के बाद शाम को चंद्रोदय के बाद आरती करके व्रत खोलें. इस दिन भगवान गणेश जी के मंत्रों के जाप के साथ श्री गणेश स्त्रोत का पाठ भी करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Source News: zeenews

all the wishes will be fulfilled By completing this one work Delhi News faridabadnews Haryana News tomorrow is a very special day.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.