
नई दिल्लीः इंसान का जिंदगी में एक बार ही मौत से सामना होता है और जब भी सामना होता है तो जिंदगी हार जाती है लेकिन ब्रिटेन की एक महिला का 8 बार मौत से सामना हुआ और हर बार वह उसे हराकर लौटी. जी हां ब्रिटेन के चेशायर में रहने वाली गेम्मा रॉबर्टस कोरोना महामारी का शिकार हो गईं थी. दरअसल उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद वह इस महामारी की चपेट में आ गईं. इस दौरान वह 2 महीने तक वेंटिलेटर पर रहीं और 8 बार उन्हें हार्ट अटैक आया लेकिन वह हर बार मौत के मुंह से बच निकलीं.
द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गेम्मा अब पूरी तरह ठीक हैं और वह लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील कर रही हैं. गेम्मा को इस बात का अफसोस है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन की डोज लेने में लापरवाही की और इस लापरवाही का खामियाजा उन्हें लगभग अपनी जान देकर चुकाना पड़ता. गेम्मा ने बताया कि बीते अगस्त में उन्हें थकान और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई. इस पर वह वारिंगटन अस्पताल पहुंची. गेम्मा को लगा था कि अस्पताल में उसे कुछ ऑक्सीजन दी जाएगी और उसे डिस्चार्ज कर दिया जाएगा लेकिन जांच में पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है. दिल
धड़कना हो गया था बंद
गेम्मा ने बताया कि 11 अगस्त को वह अस्पताल में भर्ती हुई थी और 14 अगस्त को उसे हार्ट अटैक आया. इस दौरान उसके दिल ने धड़कना बंद कर दिया था. इसके बाद डॉक्टरों ने गेम्मा को सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांसें वापस आई. इसके बाद कुछ-कुछ दिन के अंतराल पर गेम्मा को हार्ट अटैक आते रहे. गेम्मा ने दावा किया कि एक बार तो करीब 10 मिनट तक दिल ने धड़कना बंद कर दिया था लेकिन चमत्कारिक तौर पर सीपीआर से फिर उसकी सांसें आ गईं. इस तरह गेम्मा ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 बार मौत को चकमा दिया.
Source News: zeenews
