
ओडिशा: ओडिशा के बरहमपुर में एक दुल्हन का अजीबों-गरीब मामला देखने को मिला। दरअसल, यह दुल्हन अपनी मां के साथ दूल्हे के घर धरना देने पहुंच गई। दुल्हन ने दुल्हें पर आरोप लगाया है कि शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर उसके घर नहीं पहुंचा, जिस वजह से वह उसके घर पहुंच गई।
दुल्हन का कहना है कि उसने और सुमित ने 7 सितंबर 2020 को कोर्ट में शादी की थी, उसके ससुराल वाले पहले दिन से ही उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। शुरुआत में उसके पति ने उसका साथ दिया था, लेकिन बाद में वो अपने परिवार वालों के कहने पर चलने लगा, मुझे कई बार परेशान किया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर वालों की सहमति पर 22 नवंबर को हमारी शादी की तारीख तय हुई थी. लेकिन वो लोग बारात लेकर नहीं आए।
वहीं अब इस मामले पर बहरमपुर के एसपी पीनाक मिश्रा का कहना है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी सुमित नाम के युवक से हुई है, लड़की ने लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ फिर से शिकायत दर्ज कराई है, इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source News: punjabkesari
