Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एलआईसी लाया है जबरदस्त प्लान 60 नहीं, अब 40 की उम्र में मिलेगी 50 हजार रुपये तक पेंशन!

एलआईसी लाया है जबरदस्त प्लान 60 नहीं, अब 40 की उम्र में मिलेगी 50 हजार रुपये तक पेंशन!

faridabadnews24By faridabadnews24November 25, 2021Updated:November 25, 2021No Comments4 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली: Saral Pension Yojana: अब तक आपने 60 साल या उससे अधिक में पेंशन मिलते सुना या देखा होगा. लेकिन अब आपको पेंशन के लिए इतना लंबा इंतजार नहीं करना होगा. जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक शानदार प्लान लॉन्च किया है, इसके तहत एकमुश्त रकम जमा करने पर आपको महज 40 साल की उम्र में भी पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में.

क्या है सरल पेंशन योजना?

LIC की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन योजना (Saral Pension) है. ये एक सिंगल प्रीमियम पेंशन प्लान है, जिसमें पॉलिसी लेते समय ही एक बार प्रीमियम देना होता है. इसके बाद पूरी जिंदगी आपको पेंशन मिलती रहेगी. अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को सिंगल प्रीमियम की राशी लौटा दी जाती है. सरल पेंशन योजना एक इमीडिएट एन्यूटी प्लान है, यानी पॉलिसी लेते ही आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाता है. इस पॉलिसी को लेने के बाद जितना पेंशन से शुरुआत होती है, उतनी ही पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है.

पुलिस विभाग में लागू हुआ फैसला, ‘देर से आना जल्दी जाना ऐ साहब ये ठीक नहीं’

इस पेंशन योजना को लेने के दो तरीके

सिंगल लाइफ- इसमें पॉलिसी किसी एक के नाम पर रहेगी, जबतक पेंशनधारी जिंदा रहेंगे उन्हें पेंश मिलती रहेगी, उसकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम उसके नॉमिनी को लौटा दी जाएगी.
ज्वाइंट लाइफ- इसमें दोनों जीवनसाथी की कवरेज होती है. जबतक प्राइमरी पेंशनधारी जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी. उनकी मृत्यु के बाद उनके जीवनसाथी को जीवनभर पेंशन मिलती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि उनके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी.

मुंबई: घटाया गया प्लेटफॉर्म टिकट का रेट, रेलवे ने लोगों को दी बड़ी राहत

कौन ले सकता है सरल पेंशन योजना?

इस योजना का लाभ के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 साल है और अधिकतम 80 साल है. चूंकि ये एक होल लाइफ पॉलिसी है तो इसमें पेंशन पूरी जिंदगी मिलती है, जबतक कि पेंशनधारी जीवित है. सरल पेंशन पॉलिसी को शुरू होने की तारीख से छह महीने बाद कभी भी सरेंडर की जा सकती है.

पेंशन कब मिलेगी?

पेंशन कब मिलेगी, ये पेंशन लेने वाले को ही तय करना है. इसमें आपको 4 विकल्प मिलते हैं. आप पेंशन हर महीने ले सकते हैं, हर तीन महीने में ले सकते हैं, हर 6 महीने में ले सकते है या फिर 12 महीने में ले सकते हैं. आप जो विकल्प चुनेंगे, आपकी पेंशन उतनी अवधि में आने लगेगी.

कितनी मिलेगी पेंशन?

अब सवाल उठता है कि इस सरल पेंशन योजना के लिए आपको कितना पैसा देना होगा, तो हम आपको बता दें कि ये आपको खुद चुनना होगा. यानी जितने भी अमाउंट की पेंशन आप चुनेंगे, आपको उस हिसाब से पेमेंट करना होगा. अगर आप हर महीने पेंशन चाहते हैं तो कम से कम 1000 रुपये पेंशन लेनी होगी, तीन महीने की 3000 रुपये, 6 महीने की 6000 रुपये और 12 महीने की 12000 रुपये न्यूनतम पेंशन लेनी होगी. अधिकतम की कोई सीमा नहीं है.

यदि आपकी उम्र 40 साल है और आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो अपको सालाना 50250 रुपये मिलने शुरू हो जाएंगे जो आजीवन मिलेंगे. इसके अलावा यदि आपको बीच में अपनी जमा की गई रकम वापस चाहिए तो ऐसी स्थिति में 5 प्रतिशत की कटौती करके आपको जमा की गई रकम वापस मिल जाती है.

लोन भी ले सकते हैं

अगर आपको कोई गंभीर बीमारी होती है और इलाज के लिए पैसे चाहिए तो सरल पेंशन योजना में जमा पैसे को वापस ले सकते हैं. आपको गंभीर बीमारियों की लिस्ट दी जाती है, जिसके लिए आप पैसे निकाल सकते हैं. पॉलिसी को सरेंडर करने पर बेस प्राइस का 95 परसेंट हिस्सा वापस कर दिया जाता है. इस योजना (saral pension plan) के तहत लोन लेने का भी विकल्प दिया जाता है. योजना शुरू होने के 6 महीने बाद आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Source News: zeenews

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News LIC has brought a tremendous plan not 60 now at the age of 40 you will get a pension of up to 50 thousand rupees!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.