Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आज मिले एक दर्जन केस, कोरोना की वापसी! अब तक कुल 1393 की मौत

आज मिले एक दर्जन केस, कोरोना की वापसी! अब तक कुल 1393 की मौत

faridabadnews24By faridabadnews24November 27, 2021Updated:November 27, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फिर से कोरोना (Coronavirus) वापसी के संकेत मिल रहे हैं. बता दें कि इंदौर में आज कोरोना के एक दर्जन केस मिले हैं. दरअसल 6713 सैंपल्स की जांच की गई थी, जिनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आरटी पीसीआर तकनीक से 4794 और एंटीजन तकनीक से 1919 लोगों की जांच हुई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इंदौर शहर में अब तक कोरोना महामारी से 1393 लोगों की जान जा चुकी है.

देशभर में बीते 24 घंटे में हुई 465 मौत
देशभर की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 8318 नए केस सामने आए हैं. वहीं इस दौरान कुल 465 मरीजों की मौत हुई है. राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 10,967 लोग कोरोना महामारी से उबरे हैं. देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1,07,019 है. वहीं कोरोना से अब तक कुल 4,69,933 मरीजों की मौत हुई है. देशभर में अब तक कुल 121.06 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं.

नए वैरिएंट (New Variant) ने बढ़ाई चिंता
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है. बताया जा रहा है कि यह वैरिएंट बेहद संक्रामक है. इसलिए भारत सरकार भी इस वैरिएंट को लेकर सतर्क हो गई है. सरकार ने राज्य सरकारों को भी इस नए वैरिएंट पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं. कोरोना के इस नए वैरिएंट ने पूरी दुनिया में चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि डब्लूएचओ ने भी इस वैरिएंट को लेकर चिंता जाहिर की है.

भारत में कोरोना महामारी (Covid19) के दौरान इसके डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचाई थी. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में मिला वैरिएंट डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक है. इसे ओमीक्रोन नाम दिया गया है.

यूरोप में तेजी से बढ़ रहे मामले
बता दें कि ब्रिटेन, जर्मनी और रूस समेत यूरोप के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रूस में तो बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो रही है.

 

Source News: zeenews

A dozen cases found today Corona's return! Total 1393 deaths so far Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.