
हरियाणा में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं अब तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुलाकात ने इन संभावनाओं को जोर दे दिया है। इसी विषय पर शनिवार की रात को सीएम आवास पर बैठक हुई है और मंथन किया गया है।
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही है, लेकिन कैबिनेट में विस्तार नहीं हो सकता है। अब माना जा रहा है कि अगले दो दिन तीन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं और किसी भी समय इसकी घोषणा की जा सकती है।
सूत्रों की मानें तो शनिवार रात को सीएम मनोहर लाल खट्टर, भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री रविंद्र राजू और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की चंडीगढ़ में सीएम आवास पर बैठक में मंत्रीमंडल के विस्तार का खाका खींचा गया। तावड़े के पास राष्ट्रीय महासचिव का पद भी है, लेकिन वो पिछले पांच दिनों में दूसरी बार सीएम से मुलाकात कर चुके हैं।
भाजपा के साथ मत्रीमंडल में जननायक जनता पार्टी (जजपा) को भी एक पद मिलना है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला तय कर चुके हैं कि किसी मंत्री बनाना है, वहीं भाजपा का मंथन इस पर है कि जजपा को कौनसा मंत्रालय देना है। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो हरियाणा में तीन नए मंत्रियों को इसी महीने में शपथ दिलाने की तैयारी है।
कृषि कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन में भाजपा-जजपा दोनों ही पार्टियां किसानों के निशाने पर रही हैं। ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच जुगलबंदी और गहरी हुई है। मंत्रीमंडल विस्तार से गाढ़े प्रेम में कहीं दरार न आ जाएग, इसको लेकर भाजपा को चौकन्ना रहना है। जजपा में टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली को मंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।
चर्चा तो जजपा के मंत्री अनूप सिंह धानक के स्थान पर गुहला के विधायक ईश्वर को भी मंत्री की कुर्सी पर बैठाने की है, लेकिन जिस तरह से अनूप धानक पिछले दो सप्ताह से पार्टी के झज्जर में प्रस्तावित स्थापना दिवस की तैयारियों में लगे हैं, उससे बदलाव की संभावनाएं क्षीण बनी हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है, इसमें कब क्या हो जाए, कुछ कहना नामुनकिन है।
भाजपा में भी इसको लेकर मंथन हुआ है कि कमजोर परफोरमेंस वाले मंत्री को बाहर किया जाए। मंत्रीमंडल में कम से कम तीन नए मंत्री बनाए जाने हैं। इसमें एक भाजपा विधायक की लॉटरी लगने वाली है। एक मंत्री जजपा से बनना है।
सूत्रों का कहना है कि दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने नाम तय कर लिए हैं। कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। लॉटरी किनकी लगनी है, हालांकि ये खुलासा तो मंत्रीमंडल विस्तार से पहले वाली रात को ही होगा।
Source News: chopaltv
