
बदलाव हमारी कोशिश की टीम ने देखा कि हमारे आसपास कोई ना कोई बारात घर या कम्युनिटी सेंटर या जितने भी फार्म-हाउस है उन सभी में जब भी कोई प्रोग्राम होता है तब वहां पर बहुत ज्यादा लापरवाही से काम किया जाता है खास तौर पर ना तो किसी भी सब्जी के छिलके अलग किए जाते है ना ही प्लेट के बचे हुए खाना को अलग रखा जाता है ना ही प्लास्टिक गिलास ,कप,प्लेट को बाकी कचरे को अलग रखा जाता है सब कुछ एक ही जगह मिला दिया जाता है और बस इक्को ग्रीन की गाड़ी में डाल दिया जाता है।
कल हमारी टीम ने एक शुरुआत की और सेक्टर 2 में बने कम्युनिटी सेंटर में जाकर देखा कि जगह जगह खाना पड़ा हुआ था प्लास्टिक कप प्लेट हर तरफ फैले हुए थे और जो भी सफाई कर्मचारी था वो जब सफाई कर रहा था तो प्लास्टिक, सब्जी के छिलके,बचा हुआ खाना सब कुछ एक ही जगह इकट्ठा कर रहा था उसका कहना था कि हम हमेशा ही ऐसा ही करते है
हम लोगो ने सभी कर्मचारियों को समझाया और उनके साथ मिलकर प्लास्टिक कप प्लेट को अलग किया साथ ही कम्युनिटी सेंटर के कर्मचारियों को भी समझाया कि आप को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बचे हुए खाने को अलग एक दो ड्रम मे अलग रखो जो कि किसी गौशाला या किसी पशुशाला में पहुंचाया जा सके
प्लास्टिक वैस्ट को भी अलग रखा जाए जो की सही तरीके से रिसाइकिल किया जा सके। इस मुहिम में हमारे साथ बदलाव हमारी कोशिश की संस्थापक सुषमा यादव, हिमांशी यादव, गौतम यादव, हेमराज जी और उनकी टीम शामिल थी।
