Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » JOB ALERT: जानिए इसके पीछे की वजह, आखिर ये आईटी कंपनियां क्यों दे रही है दोगुना सैलरी

JOB ALERT: जानिए इसके पीछे की वजह, आखिर ये आईटी कंपनियां क्यों दे रही है दोगुना सैलरी

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

कोविड 19 के दौर में वो समय भी आया जब कंपनियों में लॉकडाउन के कारण ताले लग गए। बाजार हो या बड़े-बड़े मॉल व शोरूम, सभी बंद हो गए। इसके कारण देश भर में अनिश्चितता का माहौल व्याप्त हो गया था। ऐसे में कई आईटी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती की। लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुला और अर्थव्यवस्था ने रफ्तार पकड़ी तो आईटी विशेषज्ञों की मांग भी तेजी से बढ़ी। कोविड 19 के कारण ऑनलाइन बाजार में तेजी आई। ई-ग्रॉसरी, ई-फार्मेसी, ई-हेल्थ केयर, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से नए-नए ग्राहक जुड़ने लगे।

बाजार में बढ़ी हलचल का मिल रहा फायदा

लोग अब परिवार के साथ बाहर रेस्टोरेंट जाकर खाना खाने के बजाए घर पर ही ऑनलाइन खाना डिलीवरी करने लगे। जो ऑफिस जाने वाले थे वे प्राइवेट टैक्सी के लिए ऑनलाइन कैब बुकिंग करने लगे। इन सभी काम को मैनेज करने के लिए विशेषज्ञों की तलाश आईटी कंपनियां करने लगी। ऐसे में टीसीएस, विप्रो, एचसीएल जैसी कंपनियां विशेषज्ञों को उनके पुराने वेतन पर 90 प्रतिशत अधिक वेतन के साथ अपने यहां ज्वाइन करा रहे हैं।

बिना कोचिंग के बन गईं IAS अफसर, नौकरी के साथ ऐसे की UPSC Exam की तैयारी

एट्रिशन रेट से तकनीक हुई प्रभावित

एचआर सॉल्यूशंस फर्म टीम लीज की एक रिपोर्ट बताती है कि सितंबर तिमाही में आईटी उद्योग में औसतन नौकरी छोड़ने की दर 8.67 प्रतिशत थी। यह बड़ी आईटी फर्मों की रिपोर्ट की तुलना में बहुत कम है। विप्रेा में सबसे ज्यादा एट्रिशन रेट 20.5 प्रतिशत रहा। इसके बाद इंफोसिस में 20.1 प्रतिशत और टीसीएस में सबसे कम 11.9 प्रतिशत था। कोविड 19 के कारण जब संस्थानों पर ताले लगे तो कंपनी की छटनी दर भी बढ़ गई।

इन कारणों से कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

डेलॉयट इंडिया-नैस्कॉम सर्वेक्षण के अनुसार, टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो, एचसीएल में कई तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी नौकरी सिर्फ इसलिए छोड़ दी कि उनके वेतन में कंपनी ने कोई बढ़ोतरी नहीं की। इसके कारण कर्मचारियों ने दूसरी कंपनियों का रूख किया। इसमें डिजिटल स्किलिंग वाले कर्मचारियों की संख्या सबसे ज्यादा है।

Indian Railways: जान लें वरना नहीं मिलेगी सीट, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC ने बनाए नए नियम

भारत में तकनीकी सेवा में हुई बढ़ोतरी

भारत में तकनीकी सेवा के क्षेत्र में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्ष 2019 में यह 9.5 प्रतिशत था जो कोविड 19 के कारण वर्ष 2020 में यह गिरकर 5.2 प्रतिशत हो गया। वर्ष 2021 में आंकड़ों में फिर बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 8.8 प्रतिशत और वर्ष 2022 में यह सबसे अधिक 11 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

फ्रेशर्स को सबसे अधिक वेतन

देश में कोविड 19 के बाद जब बाजार में तेजी आई तो तो कई नए-नए ई-कॉमर्स सेक्टर आए। इनके काम को करने के लिए हर कंपनी को आईटी विशेषज्ञों की जरूरत पड़ी। ऐसे में कंपनियों ने उन सभी विशेषज्ञों पर अपनी नजर जमाई जो दूसरी कंपनियों में कार्यरत थे। दूसरी कंपनियों के पेशेवर विशेषज्ञों को कंपनियों ने अपने यहां वर्तमान वेतनमान से 90 प्रतिशत अधिक वेतन देने को तैयार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आईटी कंपनियों में अगले दो से तीन तिमाही में इस तरह की स्थिति बनी रहेगी। आईटी कंपनियों को प्रतिभावान कर्मचारियों की कमी से जूझना पड़ेगा। ऐसे में कंपनियां प्रतिभावान गैर इंजीनियरों की भी तलाश कर रहे हैं और उन्हें प्रशिक्षित कर इस बढ़ती खाई को पाटने का प्रयास कर रहे हैं।

बड़ी खबर! जान लीजिए वरना अटक जाएंगे पैसे, ATM से कैश निकालने के बदल गए नियम

Source News: jagran

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News JOB ALERT: Know the reason behind this why these IT companies are giving double salary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.