Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोग बोले- और करो परेशान, इस बच्ची का Video देख आइसक्रीम वाले गलती से भी नहीं करेंगे प्रैंक

लोग बोले- और करो परेशान, इस बच्ची का Video देख आइसक्रीम वाले गलती से भी नहीं करेंगे प्रैंक

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

Viral Video: अगर आप किसी शॉपिंग मॉल में गए होंगे या किसी आइसक्रीम पॉर्लर में भी आपने देखा होगा कि आइसक्रीम वाला लोगों के साथ प्रैंक करता है. जब कोई उसके पास आइसक्रीम लेने जाता है तो वह एक बार में आइसक्रीम नहीं देता और मजे लेता रहता है. ऐसा ही एक वीडियो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिला है.

आइसक्रीम वाले को बच्ची ने सिखाया सबक

इस वीडियो में एक आइसक्रीम वाला एक बच्ची के साथ ऐसे ही प्रैंक करने की कोशिश करता है. लेकिन उसका यह कदम उस पर ही भारी पड़ जाता है. दरअसल, बच्ची भी कम नहीं होती है और अपने तरीके से आइसक्रीम वाले को सबक सिखा देती है. आइसक्रीम वाले को सबक सिखाने के लिए बच्ची जो करती है, उसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा. बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. वायरल वीडियो किसी शॉपिंग मॉल में शूट किया गया मालूम पड़ता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले यह छोटी-सी बच्ची आइसक्रीम पार्लर के पास खड़े होकर आइसक्रीम मांगती नजर आ रही है.

बच्ची के साथ प्रैंक करने की कोशिश पड़ गई भारी

आप देख सकते हैं कि आइसक्रीम देने की बजाय दुकानदार टर्किश स्टाइल में करतब दिखाने लगता है और बच्ची के साथ प्रैंक करता है. इसी बीच बच्ची आइसक्रीम वाले को सबक सिखाने के लिए आइसक्रीम से अपना फोकस हटा लेती है और वहां बज रहे म्यूजिक पर डांस करने लगती है. बच्ची के इस कदम को देखकर आइसक्रीम वाला भी हैरान रह जाता है. देखें वीडियो-

इसके बाद आइसक्रीम वाला भी दुकान छोड़कर बाहर आ जाता है और बच्ची के साथ ही डांस करने लगता है. इस क्यूट वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो पोस्ट कर उन्होंने एक मजेदार कैप्शन लिखा- ‘और परेशान करो बच्चे को.’ वीडियो को अब तक 1 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोगों को बच्ची का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

 

Source News: zeenews

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News People said - and worry the ice cream people will not prank even by mistake Viral Video watching the video of this girl
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.