Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Kisan Andolan: सिंघु बार्डर से आई अच्छी खबर, दिल्ली के बार्डर पर खत्म हो सकता धरना प्रदर्शन

Kisan Andolan: सिंघु बार्डर से आई अच्छी खबर, दिल्ली के बार्डर पर खत्म हो सकता धरना प्रदर्शन

faridabadnews24By faridabadnews24November 30, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली/सोनीपत : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी सरकार ने दोनों सदनों में तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने का ‘कृषि कानूनों का निरस्तीकरण विधेयक, 2021’ पारित कर दिया। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर पर जमा हजारों आंदोलनकारी और संयुक्त किसान मोर्चा असमंजस में है, क्योंकि आम जनता भी चाहती है कि आंदोलन खत्म हो। यह अलग बात है कि तीनों कृषि कानून निरस्त होने के बावजूद गाजीपुर, सिंघु, शाहजहांपुर और टीकरी बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है।

इस बीच दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) से बड़ी खबर आ रही है। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं। एक साल से ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा कृषि कानून विरोधी धरना इसी सप्ताह खत्म हो सकता है। सरकार ने जिस तरह तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए संसद के दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित कराया, उससे अब आंदोलनकारी भी घर वापसी की तैयारी में हैं। इसका इशारा भी मिलने लगा है।

सोमवार को आंदोलनकारियों द्वारा टीकरी बार्डर पर कई जगह से तंबू हटाए गए और अब वे घर वापसी के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के एलान का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कुंडली बार्डर पर पंजाब की 32 जत्थेबंदियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि अब संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक चार को नहीं, एक दिसंबर को होगी।

उधर, टीकरी बार्डर पर पंजाब के नेता अब दबी जुबान में कह रहे हैं कि जब वे पंजाब से चले तो एमएसपी की उनकी मांग ही नहीं थी। यह तो दिल्ली की सीमाओं पर आने के बाद ही जोड़ी गई है। उस पर भी सरकार ने कमेटी बनाने का एलान किया है। स्पष्ट है कि सरकार ने इस मसले को नकारा नहीं है। पंजाब के किसान नेता परगट सिंह ने कहा कि अब जल्द ही घर वापसी करेंगे। सरकार ने जिस तरह से कानून वापसी का प्रस्ताव पारित कराया है, यह आजाद भारत के इतिहास का पहला मौका है। सरकार के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पंजाब के अन्य किसान नेता अमरीक सिंह ने कहा कि हम जो संकल्प लेकर आए थे, वह पूरा हो गया है। जल्द ही हम घर वापसी करेंगे।

Source News: jagran

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Kisan Andolan: Good news came from Singhu border picketing may end at Delhi's border
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.