Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ऐसा करने पर तुरंत बता दें ये नियम, ट्रैफिक पुलिस नहीं छीन सकती आपकी गाड़ी की चाबी?

ऐसा करने पर तुरंत बता दें ये नियम, ट्रैफिक पुलिस नहीं छीन सकती आपकी गाड़ी की चाबी?

faridabadnews24By faridabadnews24December 4, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

अगर  आप वाहन चलाते हैं तो आप इस बात से जरूर वाकिफ होंगे कि कई बार ट्रैफिक पुलिसकर्मी (Traffic Policeman) चेकिंग के दौरान गाड़ी की चाबी निकाल (Snatch Vehicle Key) लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें इस बात का अधिकार नहीं होता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको क्या करना चाहिए, ये इस खबर में जानिए.

क्या पुलिस के पास है आपकी चाबी छीनने का अधिकार?

बता दें कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पास चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी से चाबी निकालने का अधिकार नहीं होता है. इसके अलावा ना तो वो आपकी गाड़ी के टायर की हवा निकाल सकते हैं और ना ही आपको गाली दे सकते हैं या बदसलूकी कर सकते हैं. अगर आपके साथ कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो आप सबूत के तौर पर उस घटना का वीडियो बना लीजिए. फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन में या फिर उसके सीनियर अधिकारी से शिकायत कर सकते हैं क्योंकि मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (Motor Vehicle Act 2019) में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ऐसा कोई अधिकार नहीं दिया गया है.

अगर अधिकारी ट्रैफिक पुलिसकर्मी का पक्ष लें तो क्या करें?

इसके बाद भी अगर पुलिस स्टेशन में या सीनियर अधिकारी बदसलूकी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी का पक्ष लेते हैं तो आप इस मामले को हाई कोर्ट तक ले जा सकते हैं. अगर आप गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और आपके पास बीपीएल कार्ड है तो कानून के जानकार वकील आपको मुफ्त में सलाह देंगे. फिर हाई कोर्ट उस ट्रैफिक पुलिसकर्मी और उसके सीनियर अधिकारियों को तलब करेगा.

चेकिंग के नाम पर नहीं हो सकती गुंडागर्दी

जान लें कि मोटर व्हीकल एक्ट 2019 (Motor Vehicle Act 2019) किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी का अधिकार नहीं देता है. चाहे कितना भी सीनियर अधिकारी क्यों ना हो वो आपके साथ बदसलूकी नहीं कर सकता और आपकी गाड़ी से चाबी नहीं निकाल सकता है.

गौरतलब है कि एक आरटीआई के जवाब में हरियाणा पुलिस कह चुकी है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी हाथ का इशारा देकर आपके वाहन को रुकवा सकते हैं लेकिन वो आपको हाथ नहीं लगा सकते हैं. हां अगर हाथ के इशारा देखकर भी कोई वाहन नहीं रोकता है तो उसके खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई कर सकती है.

Source News: zeenews

After doing this Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News immediately tell these rules India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines the traffic police cannot snatch the key of your car?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.