
फरीदाबाद : क्यारी फाउंडेशन संस्था के को – फाउंडर सुमित श्रीवास्तव ने अपना जन्मदिन आज संस्था में मुफ़्त शिक्षा पा रहे गरीब बच्चों के साथ मनाया । फरीदाबाद जिले के सेक्टर ४५ के पास की झुग्गियों में ये गरीब बच्चे रहते हैं, जहाँ क्यारी फाउंडेशन द्वारा इन बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए मुफ्त शिक्षा केंद्र चलाया जाता है । इन बच्चों को संस्था की ओर से लॉक डाउन से भी पहले से पढ़ाने का काम शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है। यहां बच्चों के साथ ३ दिसंबर को संस्था के सदस्यों ने जन्मदिन मनाया | इस अवसर पर संस्था की तरफ से बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, कॉपी, स्लेट, चॉक एवं अन्य पाठ्य सामग्री बांटी गई। जन्मदिन मनाने वालों में क्यारी फाउंडेशन की संस्थापक निहारिका श्रीवास्तव जी के साथ साथ सह संस्थापक सुमित श्रीवास्तव जी और संस्था के सदस्य तनेजा जी, सचिन चौधरी , सुमित दिवाकर एवं प्रिया, प्रियंका, प्राची, आरती और इंदु शामिल है। बता दें कि क्यारी फाउंडेशन विगत दो वर्षों से यहां के गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर कक्षा में अधिक उपस्थित रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत गया।सभी बच्चों के बीच चॉकलेट एवं मिठाई बांटी गई। संस्था की संस्थापक निहारिका श्रीवास्तव जी ने बताया कि आज संस्था के ट्रस्टी एवं सह संस्थापक श्री सुमित श्रीवास्तव जी का जन्मदिन है और इस अवसर पर सभी सदस्य और बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर उत्साह दिखाया। उन्होंने बताया कि ये एक ऐसी संस्था है जिसमें लोगों से डोनेशन नहीं ली जाती है और इस संस्था द्वारा संचालित सभी सेंटर उनके और सुमित श्रीवास्तव जी द्वारा अर्जित पैसों से ही चलते हैं। संस्था आज हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अपने मुफ़्त शिक्षा केंद्र चला रही है और आज सभी ने फैसला लिया था कि वे सुमित जी का जन्मदिन संस्था के बच्चों के साथ मनाएंगे। पहले भी क्यारी फाउंडेशन के कुछ सदस्य अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मना चुके हैं। आज के इस विशिष्ट आयोजन में सैकड़ों बच्चे, अभिभावकों के साथ संस्थापक एवं संस्था के अन्य कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
