
फरीदाबाद : सेक्टर-10 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 3 दिसंबर को अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से पी.सी.आर. एक्ट 1955 की पालना में छुआछात एक अभिशाप विषय पर डिबेट एवं सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं हेतु भाषण व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लगभग 100 से 150 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिला प्रशासन की ओर से सतबीर मान, एच.सी.एस. मुख्यातिथि के रूप ने सेमिनार में उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के लोगों से छुआछात से परे हटकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जयपाल हुड्डा (जिला कल्याण अधिकारी), फरीदाबाद व कार्यालय द्वारा विद्यालय में उपस्थित अतिथि मुकेश वशिष्ठ (मुख्यमंत्री व प्रैस सलाहकार), हरमीत कौर (जिला महिला अध्यक्ष जेजेपी), जिला व खंड शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद का सेमिनार में स्वागत किया गया।
सेमिनार के उपस्थित जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की जिला महिला अध्यक्ष हरमीत कौर ने सेमिनार में उपस्थित सभी अध्यापक व अतिथिगण आदि का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा आयोजित किए गए इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का हौसला बुलंद होता है तथा वे आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं।
हरमीत कौर ने कहा कि वे एक फाउंडेशन चलाती हैं और साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी एक ब्यूटीशियन टीचर हैं। उन्होंने बताया कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य लड़कियों को निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स कराना है। फिर चाहे लड़कियां किसी भी क्षेत्र या वर्ग से संबंध रखती हों। लड़कियां झुग्गी झोपड़ी की हो, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली हों या गृहिणी हों, वे उन्हें निशुल्क ब्यूटीशियन कोर्स कराती हैं।
कौर ने बताया कि वे बचपन से देखती आ रही हैं कि लड़कियों को घर से बाहर निकलने तक की इजाजत नहीं थी, ऐसे में लड़कियों को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ता देखकर उन्हें बेहद हर्ष का अनुभव होता है। जानकारी देते हुए कौर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं के लिए 50% सुविधाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा बेरोजगारों के लिए भी उन्होंने रोजगार मेले का आयोजन किया हुआ है। जेजेपी अध्यक्ष हरमीत कौर ने लड़कियों को सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने की भी सलाह दी। सेमिनार में आयोजित भाषण व लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। जयपाल हुड्डा जिला कल्याण अधिकारी द्वारा प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 1000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 600 रुपए व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 400 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त महोदय द्वारा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा बच्चों का हौंसला बढ़ाया गया।
