Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Corona: सरकार ने दी ये चेतावनी, ‘मास्क में ढिलाई करना खतरनाक’

Corona: सरकार ने दी ये चेतावनी, ‘मास्क में ढिलाई करना खतरनाक’

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के फैलते मामलों को लेकर सरकार ने लोगों को आगाह किया है. सरकार ने कहा कि मास्क के इस्तेमाल में लापरवाही बरतना जोखिम भरा और अस्वीकार्य है. ऐसा करके लोग अपने साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं.

ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 32 हुए

बताते चलें कि देश में अब ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले बढ़ कर 32 हो गए हैं. पुणे जिले में साढ़े तीन वर्षीय बच्ची समेत महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आए हैं. इस बच्ची को ओमिक्रॉन की सबसे कम उम्र की मरीज कहा जा रहा है.

महाराष्ट्र में 7 नए मामलों में से 4 पुणे जिले से हैं. सभी पीड़ित नाइजीरिया से आई भारतीय मूल की 3 महिलाओं के संपर्क में आए थे, जिनमें पहले इस संक्रमण की पुष्टि हुई थी. गुजरात में भी ओमिक्रॉन के दो नए मामले सामने आए हैं.

‘मास्क में ढिलाई करना खतरनाक’

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन’ के आकलन का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि देश में मास्क का इस्तेमाल कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के पहले की अवधि की तुलना में कम हो गया है. यह अपने आप में बहुत खतरनाक है.

इस 1 सिक्के को देकर मिलेंगे 10 लाख रुपये, सिर्फ 5 Rs में बदलें अपनी किस्मत, जानिए कैसे

‘दोनों डोज जरूर लगवाएं’

उन्होंने कहा, ‘हम आपको आगाह करते हैं कि अभी मास्क हटाने का वक्त नहीं आया है. इस तरीके से हम फिर से खतरे की स्थिति में आ गए हैं. सुरक्षा क्षमता के नजरिए से हम निचले, जोखिम भरे और अस्वीकार्य स्तर पर हैं. हमें यह याद रखना होगा कि टीके की दोनों खुराक और मास्क अहम हैं.’ डॉक्टर वी के पॉल ने कहा कि देश के जिन इलाकों में कोरोना (Coronavirus) के ज्यादा मामले आ रहे हैं. वहां के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

‘कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन’

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हमें अपनी और आसपास के लोगों की कोविड-19 से रक्षा करने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के मामले सभी वेरिएंट के मामलों के 0.04 प्रतिशत से भी कम हैं. सभी मामले में हल्के लक्षण देखे गए हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सीय रूप से ओमीक्रोन से स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था पर अभी तक बोझ नहीं पड़ रहा है लेकिन सावधानी बरतनी होगी.

Source News: zeenews

'It is dangerous to relax the mask Corona: The government gave this warning Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.