Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कंपनी का हो गया करोड़ों का नुकसान! बॉस से नाराज महिला ने किया ऐसा काम

कंपनी का हो गया करोड़ों का नुकसान! बॉस से नाराज महिला ने किया ऐसा काम

faridabadnews24By faridabadnews24December 11, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

बैंकॉक: कर्मचारी और बॉस के बीच नोंकझोक आम है. लेकिन कभी-कभी बॉस का खडूस स्वभाव कर्मचारियों को इस कदर आहत कर देता है कि वो कोई गंभीर कदम उठा देते हैं. थाईलैंड (Thailand) में रहने वाली के महिला के साथ भी यही हुआ. अपने बॉस की हरकतों से तंग आकर महिला कुछ ऐसा कर गई कि बॉस उसे जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा.

जलता कागज फेंक दिया

‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, नाराज महिला कर्मचारी (Female Employee) ने उस तेल गोदाम को ही उड़ा दिया, जिसमें वो काम करती थी. उसने लाइटर से एक कागज के टुकड़े में आग लगाई और उसे फ्यूल कंटेनर (Fuel Container) पर फेंक दिया. नतीजतन प्रपाकोर्न ऑयल (Prapakorn Oil) गोदाम में आग लग गई. इस घटना से कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

तनाव पैदा करता था बॉस

38 वर्षीय आरोपी महिला कर्मचारी एन श्रिया (Ann Sriya) ने तेल के गोदाम को इसलिए आग के हवाले कर दिया, क्योंकि वह अपने बॉस की शिकायत और तनाव पैदा करने की आदतों से तंग आ गई थी. घटना वाले दिन महिला नाखोन पाथोम प्रांत (Nakhon Pathom Province) स्थित गोदाम पहुंची और जलते कागज के टुकड़े को ईंधन कंटेनर पर फेंक दिया. चंद ही मिनटों में पूरा गोदाम आग की लपटों में घिर गया. आग की ऊंची-ऊंची लपटें देखकर इलाके में भगदड़ मच गई.

Bank Loan: जानें अपने अधिकार, लोन नहीं चुकाने पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकते बैंक

कंपनी को 9 करोड़ का नुकसान

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. 40 से अधिक दमकल गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए. रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेनर में हजारों गैलन तेल था. इस घटना से कंपनी को करीब 9 करोड़ का नुकसान हुआ है. 29 नवंबर को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है. एन श्रिया ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि बॉस उसे काम को लेकर तंग करता था. इससे परेशान होकर उसने ये कदम उठाया.

महिला की हरकत से सभी हैरान

तेल के गोदाम में लगी भीषण आग में दस से अधिक घरों के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. पुलिस कंपनी के मालिक से भी पूछताछ कर रही है. उसका कहना है कि आरोपी महिला पिछले 9 साल से यहां काम रही है, लेकिन वो ऐसा कदम उठाएगी अंदाजा नहीं था. एन श्रिया के साथ काम करने वालों को भी यकीन नही हो रहा है कि वो ऐसा कुछ कर सकती हैं.

Source News: zeenews

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines The company has lost crores! Woman angry with boss did such a thing
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.