Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें प्रधानमंत्री ने क्यों छुए इस दिव्यांग महिला के पैर, PM Modi की ये फोटो जमकर हो रही वायरल

जानें प्रधानमंत्री ने क्यों छुए इस दिव्यांग महिला के पैर, PM Modi की ये फोटो जमकर हो रही वायरल

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (PM Narendra Modi Varanasi Visit) में थे. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) का उद्घाटन किया और गंगा आरती में भी शामिल हुए. अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने एक ऐसा काम भी किया, जिसकी वजह से जमकर तारीफ हो रही है और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

पीएम मोदी ने छुए दिव्यांग महिला के पैर

पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के दौरान एक दिव्यांग महिला उनसे मिली और उनके पैर छूने के लिए आगे आई, लेकिन प्रधानमंत्री ने बीच में ही महिला को रोक दिया और खुद उसका पैर छू लिया. इस दौरान महिला भाव-विभोर हो गई और हाथ जोड़कर खड़ी नजर आई. इसके बाद पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग महिला से बातचीत भी की.

‘समस्त नारी शक्ति का सम्मान’

दिव्यांग महिला का पैर छूते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन ने फोटो शेयर करते हुए इसे समस्त नारी शक्ति का सम्मान बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘यह सम्मान समस्त नारी शक्ति का सम्मान है. हम सभी को अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है.’

पीएम ने आधी रात को काशी विश्वनाथ धाम का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को आधी रात के बाद वाराणसी की सड़कों पर निकले और काशी विश्वनाथ धाम और बनारस रेलवे स्टेशन का दौरा किया. देर रात करीब एक बजे पोस्ट किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि उन्होंने वाराणसी में ‘प्रमुख विकास कार्यों’ का निरीक्षण किया. मध्यरात्रि के कुछ समय बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों से घिरे प्रधानमंत्री गोदौलिया चौक के पास वाराणसी की सड़कों पर टहल रहे थे, इस दौरान उनके स्वागत के लिए मार्ग को सजाया गया था और लोग ‘हर हर महादेव’ और ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगा रहे थे.

 

Source News: zeenews

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India News Know why the Prime Minister touched the feet of this handicapped woman Latest faridabadnews24 Latest News Headlines this photo of PM Modi is becoming fiercely viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.