Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Bank Union Strike: नहीं हो सकेंगे ये काम, आज से 2 दिन के लिए हड़ताल पर 9 लाख बैंक कर्मचारी

Bank Union Strike: नहीं हो सकेंगे ये काम, आज से 2 दिन के लिए हड़ताल पर 9 लाख बैंक कर्मचारी

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली/मुंबई: अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, आज से देशभर के सरकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित होगा, क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के करीब नौ लाख कर्मचारी आज से दो दिन की हड़ताल (Bank Union Strike) पर चले गए हैं. ऐसे में आम लोगों को बैंक से जुड़े कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. दो दिन की हड़ताल (16 और 17 दिसंबर) का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक्स यूनियन (UFBU-United Forum of Bank Unions) ने किया है.

हड़ताल पर क्यों गए हैं बैंक कर्मचारी

बैंक यूनियन के नेताओं ने कहा कि इस हड़ताल का आह्वान सरकार द्वारा दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के प्रयास के खिलाफ किया गया है. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कनफेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव सौम्य दत्ता ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सुलह-सफाई बैठक विफल रही और यूनियनों ने हड़ताल पर जाने के फैसले को कायम रखा है.

सरकारी बैंकों में नहीं हो सकेंगे ये काम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित ज्यादातर बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को सूचित कर दिया है कि हड़ताल की वजह से चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. दो दिन के हड़ताल के बाद रविवार (19 दिसंबर) को छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

केंद्र सरकार ने बजट में दिया था प्रस्ताव

बता दें कि केंद्र सरकार ने बजट 2021-22 में इस साल के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र  के दो बैंकों के निजीकरण का प्रस्ताव किया था. सरकार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक (Banking Laws (Amendment) Bill 2021) लाने की तैयारी में है.

Source News: zeenews

9 lakh bank employees on strike for 2 days from today Bank Union Strike: This work will not be possible
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.