Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आशा वर्करों के लिए अच्छी खबर, 5 लाख तक का मिलेगा इलाज, आयुष्मान भारत योजना में लाने की तैयारी

आशा वर्करों के लिए अच्छी खबर, 5 लाख तक का मिलेगा इलाज, आयुष्मान भारत योजना में लाने की तैयारी

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2021No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

चंडीगढ़। हरियाणा में आशा वर्करों के लिए अच्छी खबर है। इनको आयुष्मान भारत योजना में लाने की तैयारी है। इससे वह हर साल पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभागीय अधिकारियों को इस विषय पर अध्ययन कर रिपोर्ट जल्द देने के आदेश दिए हैं।

आशा वर्करों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 10 वर्ष तक कार्य करने के उपरांत जो आशा वर्कर स्वैच्छिक तौर पर अपना कार्य छोड़ती हैं या 60 वर्ष की आयु के बाद सेवानिवृत्त हो जाती हैं तो उन्हें 20 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाते हैं। अब तक प्रदेश में 108 आशा वर्कर इसके लिए योग्य हैं। इनमें से 89 को 60 वर्ष की आयु के बाद कार्यमुक्त किया गया है तथा 19 आशा वर्करों ने अपना कार्य 10 वर्ष के उपरांत छोड़ा है। इनमें 71 आशा वर्करों को 20 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी है।

24 को जिलावार जांच कर जल्द यह पैसा दे दिया जाएगा। उन्होेंने अधिकारियों से कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर और आशा वर्कर का एक तुलनात्मक अध्ययन कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। आशा वर्करों को जल्द ही रिकार्ड मेंटेनेंस के लिए आशा की गतिविधियों के लिए रजिस्टर उपलब्ध करवा दिए जाए।

विज ने बताया कि कोरोना के दौरान आशा वर्कर ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया है। इस दौरान चार आशा वर्करों की मृत्यु हुई हैं। इनमें से अंबाला व पंचकूला की दो मृतक आशा वर्करों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की मुआवजा राशि केंद्र सरकार व तीन-तीन लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा चुकी है। गुरुग्राम व कैथल की दो आशा वर्करों के केस प्रक्रियाधीन हैं और उनके परिवारों को जल्द मुआवजे की राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।

उन्हाेंने कहा कि 20 हजार 12 आशा वर्करों की सूची उनके परिवार पहचान पत्र के साथ नागरिक संसाधन सूचना विभाग को सत्यापन के लिए दी गई है। जैसे ही सभी आशा वर्करों के डाटा को नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआइडी) द्वारा तैयार किए जा रहे यूटिलिटी माड्यूल में सत्यापित कर दिया जाएगा, आशा वर्करों के बैंक खातों में पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि डाल दी जाएगी।

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Good news for Asha workers Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India News Latest faridabadnews24 Latest News Headlines preparations to bring in Ayushman Bharat scheme treatment up to 5 lakhs will be available
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.