Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद: अतिक्रमण हटाने को खुद आगे आए दुकानदार, मोहलत खत्म

फरीदाबाद: अतिक्रमण हटाने को खुद आगे आए दुकानदार, मोहलत खत्म

faridabadnews24By faridabadnews24December 16, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

फरीदाबाद : नगर निगम की सख्ती के बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर निगम की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय रहीं। खास कर मार्केट नंबर एक और पांच में टीमों ने जाकर दुकानदारों को समझाया कि वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो चालान किया जाएगा। बहुत से दुकानदारों ने दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटा लिए। कई दुकानों के ऊपर बोर्ड लगे हुए थे। दुकानों के बाहर बनाए गए शेड से दुकानदारों ने खुद ही लोहे की चादरों को काट दिया था।

निगम की टीम मार्केट में आने से पहले एक-दो नंबर चौक पर व्यापार मंडल के प्रधान राजेश भाटिया, उप प्रधान अमर बजाज, कारोबारी होशियार सिंह, बंसी लाल कुकरेजा, पंकज खरबंदा के साथ कई दुकानदार जमा हो गए थे। एसडीओ एमएम सचदेवा के साथ व्यापारी एक-दो चौक से मिलाप दवाखाना चौक, पंजाबी स्टैंडर्ड स्वीट शाप तथा सेवा समिति के सामने उन गलियों में गए, जहां वर्षों से दुकानों के आगे पटरी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। बता दें कि पांच दिसंबर को शहर में मेगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई थी। इस दौरान लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए भी जागरूक किया गया था। अतिक्रमण करने वालों को 15 दिसंबर तक का समय दिया गया था। अब बृहस्पतिवार को नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को गति देगा। सेक्टर-15 मार्केट पहुंचे निगमायुक्त, समझाया-दुकानों के बाहर न रखें सामान निगमायुक्त यशपाल यादव बुधवार दोपहर सेक्टर-15 की मार्केट पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि अपना सामान दुकानों के बाहर न रखें। अतिक्रमण होने पर कार्रवाई होगी। कारोबारी आलोक कुमार, रमेश मदान, विरेंद्र चंदा, उमेश कोचर, हेमंत कुमार, राजेश पाहूजा, अमितपाल, राजेश और भीम ने यशपाल यादव को आश्वस्त किया कि कोई भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा और नगर निगम का साथ देगा। सैनिक कालोनी और पांच नंबर में दी चेतावनी नगर के संयुक्त आयुक्त डा.गौरव अंतिल ने बुधवार दोपहर सैनिक कालोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी कि लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें, नहीं तो नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। रेहड़ी-पटरी वालों के लिए बनेगा वेंडिग जोन

 

नगर निगम रेहड़ी-पटरी वालों के लिए अलग से वेंडिग जोन बनाएगा। पार्षद जसवंत सिंह और पैदल चलने वालों ने अभियान की सराहना की मार्केट में आए कई ग्राहकों ने भी नगर निगम के इस अभियान की सराहना की। खास कर पैदल चलने वालों ने कहा कि अब उन्हें पैदल चलने के लिए जगह मिल जाएगी। एनआइटी निवासी मधु और कमला ने कहा कि पहले तो एक-दो चौक के पास ही इतना अतिक्रमण था कि निकलना मुश्किल हो जाता था। ऐसे ही अभियान चलता रहा, तो बड़ी राहत होगी।

 

Source News: jagran

Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News Faridabad: The shopkeepers themselves came forward to remove the encroachment faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India News Latest faridabadnews24 Latest News Headlines the moratorium ended
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.