Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शहादत दिवस: आज के ही दिन 19 दिसंबर 1927 को तीन क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था

शहादत दिवस: आज के ही दिन 19 दिसंबर 1927 को तीन क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था

faridabadnews24By faridabadnews24December 19, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

शहादत दिवस: आज के ही दिन 19 दिसंबर 1927 को तीन क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था. राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil), अशफाक उल्ला खां (Ashfaqulla Khan) और ठाकुर रोशन सिंह (Roshan Singh) उन महान स्वतंत्रता सेनानियों में से हैं, जिन्होंने देश की खातिर सब कुछ न्यौछावर कर खुशी-खुशी फांसी का फंदा चूम लिया. ब्रिटिश हूकुमत से देश को आजाद कराने की खातिर कई महान स्वतंत्रता सेनानियों ने खुशी-खुशी अपने प्राणों का बलिदान दिया है. आज के ही दिन इन क्रांतिकारियों को फांसी पर लटकाया गया था. यही वजह है कि देश में 19 दिसंबर को शहादत दिवस (Balidan Diwas) के रूप में मनाया जाता है.

पुलिस से बच गए थे चंद्रशेखर आजाद 
यह तीन मतवालों को काकोरी कांड (Kakori Kand) को अंजाम देने के लिए सूली पर चढ़ाया गया था. सन् 1925, 9 अगस्त की रात चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil), अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह सहित कई क्रांतिकारियों ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कुछ दूरी पर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया था. इस घटना में चंद्रशेखर आजाद पुलिस से तो बच गए, लेकिन अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह पुलिस के हत्थें चढ़ गए और इन्हें फांसी दे दी गई. इस घटना को इतिहास में काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है. बाकी के कई क्रांतिकारियों को कैद और कुछ को काला पानी की सजा दी गई.

अमर शहीद रोशन सिंह
काकोरी कांड के सबसे उम्रदराज क्रांतिकारी अमर शहीद रोशन सिंह (Roshan Singh) थे . इनका जन्म यूपी के शाहजहांपुर के नेवादा गांव में सन् 1894, 22 जनवरी को हुआ था. इनके पिता का नाम जगदीश सिंह उर्फ जंगी सिंह था. इन्होंने पढ़ाई करके स्कूल में प्राइमरी में टीचर की नौकरी की थी. इनके बारे में यह मशहूर था कि वे एक अचूक निशानेबाज थे. काकोरी कांड के बाद जब वह पकड़े गए, तो पहले उन पर मुकदमा चला. जिसमें  जज हेमिल्टन ने उन्हें पहले पांच साल की कैद की सजा सुनाई थी, लेकिन बाद में सजा को फांसी में तब्दील कर दिया गया. रोशन सिंह ने देश के लिए हंसते-हंसते फांसी की सजा को स्वीकार किया था.

सरफरोशई की तमन्ना
राम प्रसाद बिस्मिल (Ram Prasad Bismil) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे. काकोरी कांड का नाम जब भी उठता है, तो राम प्रसाद बिस्मिल का नाम सबसे पहले आता है.उनका जन्म उत्तर प्रदेश के  शाहजहांपुर जिले में हुआ था. उन्होंने काकोरी कांड में मुख्य भूमिका निभाई थी. उन्होंने 1918 के मैनपुरी कांड में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी. वे एक अच्छे शायर, लेखक और गीतकार के रूप में भी जाने जाते थे. उनका गीत सरफरोशई की तमन्ना… आज भी शरीर में देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न कर देता है. महज 30 साल की उम्र में उन्होंने अपने प्राण कुर्बान कर दिए.

अशफाक उल्ला खां
अशफाक उल्ला खां (Ashfaqulla khan) का जन्म भी शाहंजहांपुर में हुआ था. उन्होंने भी काकोरी कांड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. अशफाक उल्ला खां उर्दू भाषा के बेहतरीन शायर थे. अशफाक उल्ला खां और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल बहुत ही पक्के दोस्त थे.

Source News: zeenews
(Ashfaqulla Khan) (Roshan Singh) (Ram Prasad Bismil) 19 December 1927 Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines Martyrdom Day: On this day three revolutionaries were hanged
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.