
फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी, सराय मंडल की कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें सराय मंडल के पालक व पूर्व पृथला विधायक टेक चंद शर्मा, मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री मूल चंद मित्तल मौजूद थे। जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपस में मिलकर कार्य करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर, विनोद गुप्ता, राजबाला सरदाना, केके शर्मा, पार्षद जितेंद्र यादव, धरम राव मौजूद थे।
