Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भरना होगा 5000 फाइन, दिल्ली की सड़कों पर भारी पड़ेगी लोगों को ये चालाकी, डीएल भी हो सकता है जब्त

भरना होगा 5000 फाइन, दिल्ली की सड़कों पर भारी पड़ेगी लोगों को ये चालाकी, डीएल भी हो सकता है जब्त

faridabadnews24By faridabadnews24December 22, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद : अगर आप शार्टकट के जरिये दूरी तय करने के लिए रान्ग साइट चलने की सोच रहे हैं तो जरा संभल जाइये। इसका खामियाजा आपको आर्थिक नुकसान के तौर पर होगा, क्योंकि दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने इस लापरवाही को लेकर वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। नए मोटर अधिनियम 2019 (new motor vehicle act 2019) में तय किए गए नियम के अनुसार अगर कोई वाहन चालक रान्ग साइड के जरिये अपना सफर तय करता है तो पकड़े जाने पर 5000 रुपये का चालान भरना पड़ेगा। इसके लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने ऐसी जगहों को चिह्नित कर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं, जहां पर लोग ज्यादा रोन्ग साइड चलते हैं। दिल्ली पुलिस का मानना है कि वाहन चालक जल्दबाजी और समय बचाने लिए वन वे (रान्ग साइड) सड़क का इस्तेमाल करते हैं। इससे सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती का फैसला किया है।

यू टर्न लेने पर भी वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई

नई दिल्ली के इलाकों को लेकर छोड़कर समूची दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह कट बने हुए हैं। बाहरी दिल्ली के इलाकों में कई सड़कों पर तो औसतन प्रत्येक किलोमीटर पर अवैध कट बने हैं। इससे न केवल सड़क हादसे होते हैं, बल्कि अक्सर ट्रैफिक जाम होता है। इसको लेकर दिल्ली यातायात पुलिस बीच-बीच में अभियान चलाती रहती है। एक बार फिर ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई होगी, जो अवैध कट के जरिये सफर करते हैं।

इंटरनेट मीडिया के जरिये जारी है प्रचार

दिल्ली यातायात पुलिस लगातार अपने ट्वीटर हैंडल पर अवैध कट और रान्ग साइड के जरिये सफर करने वाले वाहन चालकों को आगाह करती रहती है। इस साथ ही पुलिस ने ऐसी जगहों की पहचान भी कर ली है कि जहां रान्ग साइड के जरिये चलने के नियम का जमकर उल्लंघन होता है। यातायात पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिये भी वाहन चालकों को नसीहत दी है कि वे सड़कों पर रान्ग साइड से ड्राइविंग करने को नए मोटर वीइकल एक्ट की धारा 184 के तहत डेंजरस ड्राइविंग की कैटिगरी में रखा गया है। ऐसे में इस नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाने पर 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा पकड़े गए व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त या निलंबित भी किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल कमिश्नर मुक्तेश चंद्र का कहना है कि रान्ग साइड वाहनों के चलने से न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि इसकी वजह से सड़क हादसों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। बावजूद इसके वाहन चालकल आसान सफर के लालच में इस नियम का उल्लंघन जमकर करते हैं। वाहन चालकों को चेताया गया है कि वे इस नियम का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए उन पर अब नए मोटर वीइकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। इसके तहत 500 रुपये के चालान का प्रावधान है। इसमें भारी भरकम जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस जब्त या निलंबित करने जैसी कार्रवाई भी शामिल है। दिल्ली के अलावा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा यातायात पुलिस भी ऐसा ही अभियान चलाने की सोच रही है।

Source News: jagran

5000 fine will have to be paid Delhi Delhi Latest News Delhi Live News Delhi News DL can also be confiscated Faridabad Faridabad Latest News Faridabad News faridabadnews24 Gurugram Gurugram Latest News Gurugram News Haryana Haryana Latest News Haryana News India India Latest News India Live News India News India Newsnext Latest faridabadnews24 Latest News Headlines people will have to face this trick on the roads of Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.