
हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन वृत कार्यालय धर्मशाला ने वनरक्षक भर्ती के तहत प्रपत्रों की जांच के बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 49 युवाओं को बतौर वनरक्षक चुन लिया गया है। जिला कांगड़ा में 30,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने वनरक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया था। सात नवंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। वन वृत कार्यालय ने चयनित युवाओं के रोल नंबरों की सूची जारी कर दी है। मुख्य अरण्यपाल डीआर कौशल ने इस बाबत पुष्टि की है। अब इन युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
चयनित युवाओं के रोल नंबर
1301115, 1301468, 1305734, 1305741, 1306082, 1306916, 1307781, 1308363, 1308373, 1308934, 1308943, 1309067, 1309617, 1310226, 1312067, 1313102, 1315843, 1316905, 1316965, 1317034, 1317261, 1318030, 1319856, 1320220, 1320454, 1322381, 1323203, 1323461, 1324076, 1325610, 1325617, 1326339, 1326731, 1328302, 1328512, 1330555, 1330901, 1331068, 1331174, 1333685, 1334261, 1334814, 1335737, 1335769, 1339024, 1341232, 1343031, 1343515, 1344633।
पुलिस भर्ती : 1129 में से 707 युवतियां पास नहीं कर पाई ग्राउंड
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अधिकतर युवतियां मैदान की बाधाएं पार नहीं कर पा रही हैं। बुधवार को ग्राउंड के लिए बुलाई 1500 महिला उम्मीदवारों में 1129 ही परीक्षा के लिए पहुंची। इनमें सें 11 अभ्यर्थी दस्तावेज सही न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकी। 421 अभ्यर्थी शारीरिक क्षमता एवं दक्षता परीक्षा में सफल हुई हैं, जबकि 707 ग्राउंड पास नहीं कर पाई। लंबाई के माप में 248, लंबी कूद में 126, ऊंची कूद में 307 व दौड़ में 15 अभ्यर्थी असफल हुई हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
Source News: jagran
