
गाजियाबाद : केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत ) की प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद गाजियाबाद के जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार जी से संस्था के सदस्यों ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास कुमार जी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में एक है रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना जिसके अंतर्गत दहेज और बलात्कार पीड़िता की मृत्यु या पीड़िता के पूर्व शारीरिक अक्षमता हो जाने पर उसे या उसके परिजनों को सरकार द्वारा एक लाख से दस लाख तक की धनराशि मुहैया कराकर पीड़ित परिवार की सहायता की जाती है। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए कॉल 181 की जानकारी देकर जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया किअभी फिलहाल महिला सशक्तिकरण हेतु एक पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है जिसमें महिलाओं को डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे महिलाएं तकनीकी रूप से दक्ष होकर आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकती हैं । इस अवसर पर संस्था की जनपद गाजियाबाद जिला अध्यक्ष विनीता पाल ने महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता जताई जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाएं योजनाओं का लाभ उठा सकें उन्होंने इस कार्य के लिए संबंधित विभाग को संस्था द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एकता भटनागर, महासचिव दीपा भाटिया, पूजा भागिया, पूनम सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
विनीता पाल जिला अध्यक्ष महिला उन्नति संस्था गाजियाबाद (भारत)
साल 2022 में रहें सतर्क, जिंदगी के इस मामले में जहर घोल सकता है कोई बाहरी व्यक्ति
